5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी…

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम
2 min read
Google source verification
Hey people of my own country, just fill the eyes in the water ...

ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी...

झालरापाटन. नगरपालिका, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में व्यापार संघ के सौजन्य से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम हुआ।
नगरपालिका अध्यक्ष अनिल पोरवाल ने कहा कि हमारे देश की सीमा जवानो से सुरक्षित है। उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश लाला ने कहा कि देश के जवान युद्ध लड़ते हुए शहीद हुए। अधिशाषी अधिकारी महावीर सिंह सिसोदिया ने भी विचार व्यक्त किए। मुंबई के कलाकारो ने मेरा रंग दे बंसती चौला.., ऐ मेरे वतन के लोगो..., मेरे देश की धरती..जैसे देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी। कूपवाड़ा में शहीद हुए जिले के सैनिक मुकुट बिहारी मीणा के पिता व उनकी पत्नि को तथा ऑपरेशन ब्ल्यू स्टार में शहीद सैनिक निर्भय सिंह के परिजनो का सम्मान किया।
जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह व व्यापार संघ अध्यक्ष विजय मेहता ने कहा कि आज के समय में लोगो में देश प्रेम में कमी चिंताजनक है। जसमीत कोर व अयान रंगरेज ग्रुप, चाण्क्य कॉन्वेंट के प्रज्ञा नागर व अंशुल रावल ग्रुप, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के प्रज्ञा पोरवाल, रितु सोनी, सीमा शर्मा, रेस पब्लिक स्कूल के सिद्वी राठौड़ ग्रुप, सेंट जोंस के दीशा जैन व बिरमी बाबू ग्रुप, लेसिया स्कूल के अर्थव ग्रुप, सिग्मा स्कूल के प्रियम जैन ग्रुूप सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के अनुष्का देवड़ा ग्रुूप, सेंट टेरेसा के शहिद अंसारी ग्रुप, केरियर राइस के दीपांशी राठौर ग्रुप, संत तुलसी स्कूल के सुमित राठौर, एबसीडी डांस क्लास के युसूफ अंसारी ग्रुप, सीएफडी के अभिषेक तंवर ग्रुप, व्यापार संघ के भव्यांश राठौर व तनवी नामदेव ग्रुप, राउमावि के अजयराज ङ्क्षसह ग्रुप के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतो पर एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियां दी।इस मौके पर हेमंत शर्मा, संजय शर्मा, अनंत शर्मा, राहुल राठौर, वहीद मंसूरी, पुरूषोत्तम शर्मा, तरंग शर्मा, रेखा शर्मा, व्यापार संघ के सचिव चेतन नामदेव, उपाध्यक्ष विजय मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष सीए अरविंद गुप्ता, सहसचिव समकित बडजात्या, अंशु गुप्ता आदि ने प्रस्तुतियां दी।सचंालन जाकिर खान जाकिर ने किया। डॉ.हुकमचन्द मीणा और पार्षद अम्बेश मीणा भी मौजूद रहे।
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
खानपुर. पंचायत समिति मैदान मे एक शाम बच्चों के नाम प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमे ४ दर्जन से अधिक स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रथम तिलक स्कूल, द्वितीय किड्स प्राइड व तृतीय स्थान अल्बर्ट स्कूल का रहा। सरपंच ललित राठौर व उपसरपंच सुधीर पार्थ ने छात्रों को पुरस्कृत किया। निर्णायक में लक्ष्मीनारायण सोनी, रामेश्वरदयाल गुप्ता व आशीष शृंगी रहे।
राष्ट्र के नाम संध्या में उमड़े दर्शक
रटलाई. पंचायत परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम संध्या कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर,विशिष्ठ अतिथि जनपद रीना लोधा, रामगोपाल बागरी,एसएचओं मनसीराम विश्नोई, ग्राम विकास अधिकारी बालमुकुन्द मेघवाल, कांग्रेस महासचिव छगनसिंह गुर्जर, अध्यक्षता सरपंच अनिता गुर्जर ने की। इस मौके पर कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।