5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलोनी के घरो में दौड़ा हाई वाल्टेज, उपकरण हुए खराब

-विद्युत निगम के ठेकाकर्मी की भूल-सुधार की कोशिश में हुई घटना
2 min read
Google source verification
High voltage ran into the colony's house, the equipment was poor

कॉलोनी के घरो में दौड़ा हाई वाल्टेज, उपकरण हुए खराब

कॉलोनी के घरो में दौड़ा हाई वाल्टेज, उपकरण हुए खराब
-विद्युत निगम के ठेकाकर्मी की भूल
-सुधार की कोशिश में हुई घटना
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. शहर की कपितलवस्तु कॉलोनी में सोमवार की दोपहर अचानक घरों में विद्युत का हाई वाल्टेज करंट दौड़ गया इससे करीब दो दर्जन मकानों में इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण खराब हो गए। निगम ने इसके लिए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है व प्रभावित मकान मालिकों को खराब उपकरणों का मुआवजा देने के लिए सर्वे करवाया है।
-प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलोनी में अक्सर कम वाल्टेज आने की शिकायत पर विद्युत निगम ने ठेकेदार को उच्च क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने को कहा था। इस पर सोमवार को ठेकेदार के कर्मचारियों ने इंद्रप्रस्थ होटल के निकट लगे कॉलोनी के 100 केवी के विद्युत ट्रांसफार्म के स्थान पर 160 केवी का ट्रंासफार्मर लगाया उसके कनेक्शन के दौरान कर्मचारी ने भूल से तार गलत जोड दिए जिससे घरों में हाई वाल्टेज करंट दौड़ गया। इस दौरान मुकुट बिहारी शर्मा, महेंद्र कुमार निमावत, घनश्याम सिंह, अमित भटनागर, जमनालाल लववंशी व भंवर सिंह सहित करीब दो दर्जनों मकानों में टेलीविजन, सेटअप बॉक्स, फ्रिज, एसी, पंखे, बल्ब, टयूब लाईटे व अन्य इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण खराब हो गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत विद्युत निगम कार्यालय में जाकर दी इस पर अधीक्षण अभियंता ने कनिष्ठ अभियंता शुभांकरन आनंद की टीम को मौके पर रवाना किया।
-कर्मचारी की भूल से हुई घटना, मिलेगा मुआवजा
इस सम्बंध में विद्युत निगम झालावाड़ के कनिष्ठ अभियंता शुभांकरन आनंद का कहना है कि कपिल वस्तु कॉलोनी में वाल्टेज बढ़ाने के लिए लगाए विद्युत ट्रांसफार्मर में गलत तार जुड़ जाने से घरों में हाई वाल्टेज करंट दौड़ गया। जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनका सर्वे कर लिया गया है। ठेकेदार से उनको मुआवजा दिलवाया जाएगा। मकानों में विद्युत लाइन डालने के समय अर्थिंग की अलग से व्यवस्था करवानी चाहिए इससे फाल्ट के समय सुरक्षा होती है। कॉलोनी में भी जिन मकानों में अर्थिंग की व्यवस्था नही थी, वहीं नुकसान हुआ है।