4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 दिन में ही उखड़ गई नवनिर्मित सड़क

बुखारी-तारज रोड पर बरसात में ही बिछा दिया डामर, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
2 min read
Google source verification
15 दिन में ही उखड़ गई नवनिर्मित सड़क

in-15-days-only-the-newly-built-road

सारोलाकलां/तारज. संवेदक द्वारा बरसात के मौसम में नवनिर्मित तारज से बुखारी सड़क 15 दिन में ही उखड़ गई है।
निर्माण विभाग द्वारा तारज के बरेड़ा रोड पर 400 मीटर सीसी और दो किमी डामरीकृत सड़क के लिए 60 लाख स्वीकृत हैं, लेकिन विभाग ने कहीं भी सूचना बोर्ड नहीं लगाया है। बुखारी निवासी जगदीश मीणा ने बताया कि संवेदक ने बरसात के मौसम में सड़क पर डामर कर दिया। घटिया निर्माण से सड़क उखड़ गई। कलक्टर को ज्ञापन भेज कर घटिया निर्माण की जांच की मांग की। ग्रामवासियों ने बताया कि संवदेक बरसात में डामर बिछाता रहा और अधिकारियों ने आंखें मूंदे ली। ढाई किमी नवनिर्मित सड़क में कई स्थानों पर डामर-गिट्टी उखड़ कर गड्ढे हो गए। एईएन हजारीलाल अग्रवाल ने कहा कि सड़क निर्माण चल रहा है। भुगतान नहीं किया है। पहले सड़क ठीक कराएंगे, इसके बाद भुगतान किया जाएगा।
सीसी सकड़ा बना, रोष
तारज के बुखारी रोड पर निर्माणधीन एक साइड सीसी लेन छोटी बनाने व निर्माण धीमी गति चलने से लोगों में रोष है। तारज निवासी रितुमालव व सत्यनारायण मालव ने बताया कि एक लेन सीसी की चौड़ाई बहुत कम है। असंतुलित वाहन गिर जाते हैं। तारज निजी विद्यालय निदेषक हेमन्त यदुवंषी ने संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर को अवगत कराया और सीसी रोड चौड़ाई की मांग की।

लड़की के विवाद की पंचायत से लौट रहे भाई का किया था अपहरण
पुलिस आती देख युवक को जंगल में छोड़ भागे
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
मनोहरथाना. दांगीपुरा थाना अन्तर्गत पिलिया खाल नामक स्थान पर आयोजित लड़की के विवाद की पंचायत समाप्त होने के बाद भाई व साथियों के साथ लक्ष्मीपुरा लौट रहे युवक का 4-5 जनों ने अपहरण कर लिया। रात तक उसे नहीं छोडऩे पर गुरुवार को मिली रिपोर्ट पर तफ्तीश के लिए मोग्याबेह के जंगल में पहुंची पुलिस को देख अपहरणकर्ता अपहृत युवक को छोड़ भागे।
थानाप्रभारी पुरुषोत्तम मेहता ने बताया कि लक्ष्मीपुरा निवासी रायसिंह रिपोर्ट पर तलाशी के लिए मोग्याबेह के जंगल में पहुंचे और अपहृत युवक भंवरलाल पुत्र बंशीलाल तंवर को दस्तियाब किया। रिपोर्ट में बताया कि भंवरलाल बुधवार को पिलियाखाल पर आयोजित लड़की के विवाद को लेकर आयोजित पंचायत में गया था। वहां से अपने भाई व साथियों साथ लौटते समय मोतीपुरा की चक्की के पास छान का पुरा निवासी काशीराम तंवर के तीन पुत्र हजारीलाल, केसरीलाल, दयाराम, मोतीपुरा निवासी रमेशचन्द व एक महिला भूरीबाई लक्ष्मीपुरा निवासी भंवरलाल को जबरन उठाकर ले गए। रात तक नहीं छोडऩे पर अपहृत के भाई रायसिंह ने गुरुवार को पुलिस को रिपोर्ट दी।