5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की ओर से भारत बंद कल

-कार्यकर्ताओं ने की तैयारी बैठक-पेट्रोल पम्पों पर करेगें विरोध प्रदर्शन
2 min read
Google source verification
India closed on behalf of Congress

कांग्रेस की ओर से भारत बंद कल

कांग्रेस की ओर से भारत बंद कल
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. कांग्रेस की ओर से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढोत्तरी के विरोध में भारत बंद के तहत जिले में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिलेगा। जिला मुख्यालय पर इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पम्पों पर विरोध प्रदर्शन करेगें। इस सम्बंध में शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने तैयारी बैठक आयेाजित की, वहीं जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा व जिला प्र्रभारी भरत शर्मा ने प्रेस वार्ता कर संगठन की ओर से बंद को सफल बनाने के लिए बनाई जा रही रणनीति की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल, डीजल की कीमतो में बढ़ोत्तरी के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है क्योकि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल, डीजल के दाम उच्चाईयों पर पहुंच रहे है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश कमर तोड़ मंहगाई से जूझ रहा है। इस कारण जिले के सभी सामाजिक संगठन, विपक्षी दल एवं आमजन के सहयोग से देश हित में सोमवार को प्रात: 9 बजे से 3 बजे तक बंद का आव्हान किया गया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जिला संगठन प्रभारी भरत शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 8 नवम्बर 2016 को नोट बन्दी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था में तोड़ दिया जिससे लघु व मध्यम उद्योग धन्धे चौपट हो गये और 15 करोड़ कामगारों की आजीविका को आघात पहुंचा।
-इन्होने किए विचार व्यक्त
बैठक में कंाग्रेस नेता सदस्य सुरेश गुर्जर, शैलेन्द्र यादव, रामलाल चौहान, सर्वेश्वरदत्त शर्मा, हाजी नियाज मोहम्मद, सिद्दीक गौरी, सूरतराम गुर्जर, दुर्गाशंकर, चैन सिंह रामपुरिया, फरीद चौधरी, मनीष शुक्ला, अनिल पोरवाल, चेतन नरवाल, राजकुमार मीणा, फारुख अहमद, नफीस शेख, मोहम्मद शफीक खान, बृजमोहन बैरवा, नेमीचन्द मीणा, रमजान खान, इम्तियाज हुसैन, फिरोज अहमद, विष्णु दांगी, ओमपाठक, राजेन्द्र सेन, सुरेन्द्र सिंह हाड़ा, अन्तरिक्ष माथुर, भवानीसिंह गुर्जर, रामचरण मीणा, भैरूलाल मेहर, राहुल गोयल सहित कई पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।