4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानलेवा हमले में घायल दुकानदार की मौत, आरोपी स्टेशन से गिरफ्तार

रंजिश का मामला
2 min read
Google source verification
aparadha

रंजिश का मामला

चौमहला. रंजिशवश हमले में घायल दुकानदार की झालावाड़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर किया। थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि कस्बे में गंगधार निवासी युवक आदिल खान ने दुकानदार बालू पुरी पर जानलेवा हमला किया। हमले में वह गंभीर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। व्यापारी की चौमहला में घड़ी की दुकान हैं। गंगधार निवासी आदिल खान दुकान के अंदर घुस गया और लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला किया। इस पर उसके सिर व नाक पर गंभीर चोट आई, इससे वह बेहोश हो गया। उसे चौमहला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। झगड़े के पीछे रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को चौमहला स्टेशन से गिरफ्तार किया।

इधर, उधारी की रकम मांगी तो हमला किया
झालरापाटन. सदर थाना क्षेत्र के गंाव कलमंड़ीखुर्द में उधारी की रकम मांगने पर किए प्राणघातक हमले में एक जना घायल हो गया, उसे झालावाड़ राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। सदर थाना प्रभारी संजयप्रसाद मीणा ने बताया कि कलमंडीखुर्द निवासी सेवा बंजारा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार दोपहर उसके पुत्र देवीलाल उर्फ देवा बंजारा ने उसी गंाव के बहादुर सिंह बंजारा से उधार दिए ५०० रुपए मांगे। इस पर बहादुर ने उस पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया, इससे देवा को गंभीर हालात में चिकित्सालय में भर्ती कराया।

हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
अकलेरा. सड़क दुर्घटना के बाद कोटा में उपचार करा रहे एक जने की मौत हो गई। घाटोली थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के नानाखेड़ा गांव निवासी मोतीलाल घाटोली में बायपास पर 20 दिसम्बर को बकरियां चरा रहा था। इसी बीच कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर उसे सीएचसी अकलेरा लेकर आए, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे कोटा लेकर गए। जहां उसने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। कोटा से वापस अकलेरा लेकर आए और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। वहीं वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
सुनेल. पुलिस ने नाबालिक का अपहरण कर छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि लड़की के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे बेटी सहेली के यहां जा रही थी, रास्ते में गोलू उर्फ अलीम मंसूरी और विशाल भील ने उसका अपहरण कर छेड़छाड़ की। इस पर पुलिस ने गोलू उर्फ अलीम मंसूरी को गिरफ्तार कर न्यायालय झालावाड़ में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा। वहीं विशाल को बाल अभिरक्षा में झालावाड़ भेजा।