5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोधा समाज के युवाओं ने बेबाकी से दिया परिचय

सर्र्वमाली समाज रोकेगा फिजूलखर्ची
less than 1 minute read
Google source verification
introducing-introduction-of-youth-of-lodha-society

लोधा समाज के युवाओं ने बेबाकी से दिया परिचय

झालावाड़. अखिल भारतीय लोधा महासभा की और से राज्यस्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को समाज के छात्रावास में हुआ।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. कृष्ण मुरारी लोधा ने बताया कि समाज का यह राज्य का पहला युवक-युवती परिचय सम्मेलन है। इसमें झालावाड़ सहित मध्यप्रदेश, यूपी, दिल्ली सहित कई राज्यों से समजा के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोहरथाना विधायक गोविद रानीपुरिया,अध्यक्षता नरेन्द्र बहादूर सिंह लोधा आईएएस कमिश्नर उडीसा। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अंक लाने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समाज के सरकारी क्षेत्र में चयनित होने वाले युवाओं का भी सम्मान किया गया। प्रवक्ता नवल किशोर लोधा ने बताया की कार्यक्रम में 500 से अधिक युवक व युवतियों ने परिचय दिया तथा 300 से अधिक प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
खानपुर. सर्वमाली समाज की बैठक लायफल में प्रेमचन्द सुमन के मुख्य आतिथ्य और देवराज सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। विशिष्ठ अतिथि भवानीशंकर धरतीपकड़ थे। इस दौरान समाज के संगठन को लेकर चर्चा कर समाज को फिजूलखर्च से बचाने के लिए मृत्युभोज, चूडिय़ा, जामणा, पहरावणी आदि से बचने की आवश्यकता महसूस की। इस दौरान समाज की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें अध्यक्ष रघुनन्दन सुमन, उपाध्यक्ष रामभरोस सुमन, संरक्षक सीताराम सुमन, कोषाध्यक्ष राजेश सुमन, महामंत्री गिरिराज सुमन सहित सदस्यों को मनोनीत किया। संचालन चन्दू सुमन ने किया।