5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालरापाटन में होंगे कई विकास कार्य

-झालरापाटन नगरपालिका बोर्ड बैठक में बजट प्रस्ताव पारित
3 min read
Google source verification
JHALRAPATAN

-झालरापाटन नगरपालिका बोर्ड बै

झालरापाटन. नगरपालिका बोर्ड की साधारण सभा अध्यक्ष अनिल पोरवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा के यशोवर्धन बाकलीवाल, बबीता सेठी, सुनील सोगानी, निर्मल दुआ, साधना गौड़, ऋतु व्यास, कपिल भील, ललित कागला सहित 11 पार्षद और कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश लाला राठौर सहित 9 पार्षद मौजूद थे, जबकि 4 पार्षद अनुपस्थित रहे।
पालिकाध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2019-20 का 4409.81 लाख का बजट प्रस्तुत किया। इसमें आवर्तक आय 978.95 लाख रुपए, अनावर्तक आय 2842 लाख रुपए कुल आवर्तक आय 3820.95 लाख रुपए, 918 लाख आवर्तक, 2801 अनावर्तक कुल 3719 लाख रुपए अंतिम शेष 690.81 लाख कुल 4409.81 लाख रुपए व्यय का बजट प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2019-20 में किसी प्रकार का कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा। कस्बे में नई सड़कों का निर्माण, मुक्तिधाम व कब्रिस्तान में विकास कार्य कराए जाएंगे। 6 करोड़ रुपए की लागत से चंद्रभागा का सौंदर्यकरण, सुभाष चंद सामुदायिक भवन का विस्तार और नगरपालिका क्षेत्र में नए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा।
भाजपा पार्षदों ने नगरपालिका की और से कस्बे में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग करने, गुणवत्ताहीन सड़के बनाए जाने से गारंटी समयावधि में ही इनके उखडऩे पर रोष जताते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की। पार्षद बबीता सेठी ने सूरजपोल दरवाजा से पुराना पावर हाउस व गिन्दौर दरवाजा से लंका दरवाजा तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। भाजपा पार्षदों ने राजस्थान पत्रिका में पिछले दिनों परकोटे की दुर्दशा को लेकर प्रकाशित समाचार को लेकर मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक और तो परकोटे की जगह जगह से दुर्दशा हो रही है और लोगों ने कब्जे कर रखे हैं, दूसरी और इसके दरवाजों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए रंग रोगन पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है। भाजपा पार्षद उनके वार्ड में विकास कार्यों में भेदभाव बरते जाने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर आ गए।

बॉस्केटबॉल में हॉर्टिक्लचर टीम विजेता रही
झालरापाटन. हॉर्टिक्लचर में प्रथम जिला स्तरीय ओपन बॉस्केट बॉल चैंपियनशीप प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आईबी मौर्य थे। हॉर्टिक्लचर लायंस, जूनियर, झालावाड़ मेडिकल कॉलेज, झालावाड़ टाइगर्स व इंजीनियरिंग कॉलेज की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच हॉर्टिक्लचर लायंस व इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच हुआ, इसमें हॉर्टिक्लचर लायंस 24 प्वाइंट से विजेता रही तथा स्कोर 59-35 रहा। मैन ऑफ द मैच जुबैर खान को दिया।

मेड़बंदी का भुगतान हड़पने की शिकायत
झालावाड़. जिले के मनोहरथाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोरती के गांव कोलूखेड़ी मेवातियान के काश्तकारों ने कलकटर को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत पर मेड़बंदी का भुगतान हड़पने की शिकायत दी है। 18 ग्रामीणों द्वारा दिए ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार से स्वीकृत होने के बाद हमने मेड़बंदी करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज ग्राम पंचायत में जमा करा दिए थे। हर मेड़बंदी की मस्टरोल भी जारी कर दी गई लेकिन न तो मेड़बंदी करवाई गई और न ही राशि का भुगतान किया। जानकारी चाहने पर ग्राम पंचायत से संतोषप्रद जवाब भी नहीं मिला। इस पर मेड़बंदियों ने ऑनलाइन प्रकरण देखा तो पता चला कि मस्टरोल पास कर सभी व्यक्तियों की राशि हड़प ली गई। प्रार्थी के जॉबकार्ड भी निरस्त करवा दिए गए। इस प्रकार ग्राम पंचायत की ओर से राशि का गबन किया गया। काश्तकारों ने बताया कि हम से मेड़बंदी की फाइल भी तैयार करवाई गई लेकिन काम नहीं किया गया। ज्ञापन में मेड़बंदी की राशि का गबन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। उधर, सोरती सरपंच रिंकू मीणा का कहना है कि अभी तक किसी भी ग्रामीण ने पैसा नहीं मिलने की शिकायत पंचायत में नहीं की है। यदि इस तरह की शिकायत आती है तो जांच कराएंगे और हर ग्रामीण को पैसा दिलाने की कोशिश करेंगे। पंचायत द्वारा पैसा हड़पने की बात गलत है।

शांति भंग के आरोप में तीन जने गिरफ्तार
बकानी. महेशपुरा गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस पर पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया। बुधवार रात लोधा समाज की शादी में निकासी निकल रही थी। डीजे समाज के माचलपुर निवासी लोगों का था। निकाली जब ब्रजराज सिंह लोधा के घर के सामने पहुंची तो डीजे वाले और ब्रजराज में पुराने विवाद के चलते झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने माचलपुर निवासी दिनेश लोधा, भवानीसिंह लोधा एंव लखन लोधा को गिरफ्तार कर तहसीलदार के समक्ष पेश किया, जहां से तीनों को 10 हजार र
ुपए की जमानत और 6 माह के लिए पाबंद कर रिहा किया।

घर के सामने से बाइक चोरी
मनोहरथाना. कस्बे में शाम सवा सात बजे किला मोहल्ला राजकीय सीनियर गल्स स्कूल के पास घर के सामने से बाइक चोरी हो गई। प्रवीण शर्मा पुत्र ओमप्रकाश घर के सामने बाइक रखकर अंदर गया और 10 मिनट बाद बाहर देखा तो बाइक नहीं मिली।

दादा-दादी का किया सम्मान
झालरापाटन. ज्ञानदीप विद्या निकेतन में ग्रांड पेरेन्ट्स-डे मनाया। मुख्य अतिथि सेवा निवृत वरिष्ठ अध्यापक लालचंद मीणा व अध्यक्षता कर रहे मांगीलाल संजोतिया ने कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है। विद्यार्थियों ने दादा दादी को गुलाब फूल देकर व कविता सुनाकर सम्मानित किया। विद्यालय संस्थापक रूकमणी देवी ने आमंत्रित बुजुर्गों का सम्मान किया।