6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर व राजस्थान इलेवन जीते

-अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता
2 min read
Google source verification
Jodhpur and Rajasthan XI won

जोधपुर व राजस्थान इलेवन जीते

जोधपुर व राजस्थान इलेवन जीते
-अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता
झालावाड़. शहर के भवानी क्रिकेट मैदान में महाराजा हरिशचंद स्पोट्र्स अकादमी की ओर से आयोजित 20 वीं क्रिकेट खिलाड़ी दशरथ सिंह झाला अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए मैच में राजस्थान इलेवन व जोधपुर की टीम विजयी रही। अकादमी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह झाला ने बताया कि शुक्रवार को पहला मैच राजस्थान इलेवन व टोंक के बीच हुआ। इसमें राजस्थान इलेवन ने टॉस जीता लेकिन पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। टोंक के बल्लेबाज कादिर व अजीम अख्तर ने 78 रन की साझेदारी कर अपनी टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 154 तक पहुंचाया। जवाब में राजस्थान इलेवन के बल्लेबाज अंशुल सिंह पंवार ने 27 गैंदों पर नाबाद 50 रन बनाए उन्होने अंतिम ओवर में 22 रन बनाकर खूब वाही लूटी। उन्हे मैच ऑफ द मैच करार दिया गया। बल्लेबाज दिलशाद ने 36, आयुष ने 22 व दिव्य प्रताप ने 20 रनों का योगदान दिया। राजस्थान इलेवन ने तीन विकेट से जीत अर्जित की।
-दूसरे मैच में जोधपुर जीता
प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरा मैच अजमेर व जोधपुर के बीच हुआ। इसमें अजमेर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नही टिक पाएं। 12 ओवर में ही 8 विकेट गिर गए। 9 वें विकट की साझेदारी में बल्लेबाज अंकित व विजय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 119 तक पहुंचाया। इसमें विजय ने नाबाद 25 रन, अजयराज ने 25 व अंकित ने 18 रन बनाए। जोधपुर के गेंदबाज सुरेंद्र ने 4 ओवर में 8 रन देकर 5 विकेट लिए। भरत ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जोधपुर की टीम ने पहले विकेट की सांझेदारी में 107 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य को पूरा कर लिया। इसमें प्रध्युतु ने नाबाद 71 रन बनाए। अर्जित ने 46 रनों का योगदन दिया। सुरेंद्र को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
-आज होगेे यह मैच
प्रतियोगिता के तहत शनिवार को इंदौर व पंजाब के बीच व दूसरा मैच इनमें से विजेता के साथ जोधपुर से होगा।
-(जितेंद्र जैकी, झालावाड़)