8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार

11 जेसीबी, 13 टै्रक्टर व 2 डंपर, एक लग्जरी वाहन, 2 इंजन जब्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 7 Mar 2021, 10:48 PM IST

बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार

बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार

झालावाड़. जिला पुलिस ने बजरी माफियाओं के खिलाफ रविवार को प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। आहू नदी के सीने को छलनी कर रहे माफियाओं को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में वाहन भी जब्त किए है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिले में बजरी के अवैध खनन की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को आहूनदी में अवैध खनन करने वाले माफियाओं को वाहन व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है। संभवत: ये कार्रवाई प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। चार थानों की पुलिस ने एक साथ 27 वाहन व 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।

read also : साइकिल रैली में उमड़ा कारवां, हर वर्ग ने निभाई भागीदारी

सिद्धू ने बताया कि विशेष अभियान के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के नेतृत्व में सीओ भवानीमंडी गोपीचन्द मीणा की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इसमें आहू नदी व किनारे नेहरावद के माल में अवैध बजरी खान करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 11 जेसीबी, 13 टै्रक्टर, 2 डंपर, 1 लग्जरी वाहन, 2 इंजन मय 4 पंप कुल 27 वाहन जब्त किए गए हैं। झालावाड़ पुलिस ने अवैध खनन के दौरान 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें रणजीतसिंह गुर्जर (27) निवासी पचपहाड़, पारस गुर्जर (28) निवासी अरोलिया, अर्जुन गुर्जर(20) निवासी संधारा,पुलिस थाना भानपुरा, सोनू गुर्जर (19), निवासी आरोलिया, समीर मुसलमान (29) निवासी करणपुरा, श्रीराम गुर्जर (50) निवासी नेहरावद, प्रहलाद गुर्जर (22) निवासी आरोलिया, बंटी राजपूत (19) निवासी भगवानपुरा, गोविन्दसिंह मेघवाल (20) निवासी कनवाड़ी को गिरफ्तार कर खनन एक्ट में संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं एस्कॉर्ट में उपयोग में ली जा रही स्कॉर्पियो के साथ 27 वाहन जब्त किए गए हैं।

read also : होजरी दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग

इन्होंने की कार्रवाई
सीआई महावीर सिंह, एसएचओ हरिङ्क्षसह, हैड कांस्टेबल धर्माराम, कास्टेबल गुलाबचंद, जीतराम, महिपाल, मुकेश कुमार, बनवारीलाल, सीआई झालरापाटन जितेन्द्रसिंह, एसएचओ सदर बाबूलाल, एसएचओ सुनेल मंशीराम ने मय जाप्ते के साथ कार्रवाई की। विशेष आसूचना में भूमिका राहुल सामरिया, दिनेश सिंह की रही।

read also : पेट्रोल पम्प पर डकैती के आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश में कई जगह कार्रवाई हुई, लेकिन एक साथ 11 जेसीबी व 13 ट्रैक्टर एक साथ पकडऩे की सूचना नहीं मिली है। कार्रवाई में 9 लोगों को भी गिरफ्तार किया है, ऐसे में ये कार्रवाई बड़ी ही लग रही है।
अमित बुड़ानिया, सहायक पुलिस अधीक्षक