6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा 2018— 34 फीसदी अभ्यर्थियों ने ही दिखाई बाबूगिरी में रुचि

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
34 percent of the candidates have shown interest in Babuji

34 फीसदी अभ्यर्थियों ने ही दिखाई बाबूगिरी में रुचि

झालावाड़। राजस्थान अधिनस्थ एंव मंत्रालयिक चयन बोर्ड की ओर से आयोजित कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा रविवार को 21 केन्द्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा दो पारियों में हुई पहली पारी में सुबह 8 से 11 बजे तक व दूसरी में दोपहर 2 से 5 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए उप समन्वयक, चार सर्तकता दलों का गठन व 21 केन्द्राधीक्षकों तथा 33 पर्यवेक्षकों ने व्यवस्थाएं संभाली। सभी केद्रों पर पुलिस की माकूल व्यवस्था के तहत पर्याप्त जाप्ता तैनात रहा। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी के मोबाइल एवं किसी प्रकार का संचार उपकरण प्रतिबंधित था, पुरूष परीक्षार्थी आधी बांह की शर्ट, पेंट एवं स्लीपर चप्पल पहन कर आए। जो परीक्षार्थी जूते पहनकर आए थे उनके जूते बाहर ही खुलवाए लिए गए। वहीं कुछ अभ्यर्थी बनियान में पेपर देते हुए नजर आए। जबकि महिलाएं सलवार कुर्ता अथवा साड़ी पहनकर आई। अभ्यर्थियों के जूते, मौजे बाहर ही खुलवा दिए गए। कुछ महिलाएं घर से आभूषण आदि खोलकर आए। तो कुछ ने सेंटर पर उतार कर दिए।


महिलाओं की संख्या बहुत कम रही
लिपिक भर्ती परीक्षा में जयपुर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर सहित कई जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा देने आए आए। बीकानेर से आए एक अभ्यर्थी कुलदीप ने बताया कि बहुत दूर से आए परेशान हो गए। ऐसी परीक्षाओं में कम से कम संभाग में ही परीक्षा सेंटर देना चाहिए ताकि परेशान नहीं हो। वहीं महिला अभ्यर्थी सीमा ने बताया कि सेंटर दूर होने की वजह से कई महिला अभ्यर्थी नहीं आई हैं। मेरे साथ की चार लड़कियां दूरी की वजह से परीक्षा देने नहीं आयी है। परीक्षा में संभाग का जिला संभाग में ही बदल दिया जाए तो दो दिन पहले आने की परेशानी नहीं उठानी पड़े।


इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
परीक्षा सह समन्वयक एडीईओ हरिशंकर शर्मा ने बताया कि प्रथम पारी में 6552 में 2261 उपस्थित तथा 4291 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पारी में 6552 में 2258 उपस्थित तथा 4294 अनुस्थित रहे। परीक्षा में करीब 34 फीसदी छात्रों ने ही लिपिक बनने में रुचि दिखाई है।

दो पारियों में हुई परीक्षा
परीक्षा स्कीम के अनुसार परीक्षा दो चरणों में हुई प्रथम चरण में सुबह 8 से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित विषय का एक पेपर हुआ है। वहीं 2 से 5 बजे की पारी में सामान्य हिंदी और अंग्रेजी का दूसरा पेपर हुआ। दोनों पेपर 100-100 अंकों के हुए हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को 3-3 घंटे का समय मिला। गति और दक्षता के लिए 10-10 मिनट का टेस्ट होगा और दोनों के लिए 25-25 अंक निर्धारित होंगे। यह परीक्षा परिणाम आने के बाद ली जाएगी।