5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दशलक्षण महापर्व पर निकलेगा जुलूस

-जैन दिगम्बर समाज के पर्यूषण का आयोजन
2 min read
Google source verification
March tomorrow

दशलक्षण महापर्व पर निकलेगा जुलूस

दशलक्षण महापर्व के तहत निकलेगा भव्य जुलूस
-जैन दिगम्बर समाज के पर्यूषण का आयोजन
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जैन दिगम्बर समाज की ओर से चल रहे पर्यूषण महापर्व के तहत रविवार को सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से शहर में भव्य जुलूस निकाला जाएगा। धार्मिक महोत्सव पर्वाधिराज पर्यूषण श्री दशलक्षण महापर्व के तहत इन दिनो आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर गोदाम की तलाई पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम जारी है। सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष प्रेमचंद जैन, संयोजक धमेंद्र जैन व नेहरु जैन ने बताया कि कार्यक्रम के तहत आदिनाथ मंदिर में रविवार सुबह सबसे पहले भगवान का अभिषेक व मूलनायक आदिनाथ भगवान व समस्त भगवान की अखंड़ शांतिधारा व इसके बाद पूजन होगा। दोपहर 12.30 बजे गोदाम की तलाई क्षेत्र में स्थित आदिनाथ मंदिर से जुलूस शुरु होगा। इसमें सबसे आगे दो घुडसवार हाथों मे धर्म ध्वज लेकर चलेगें। इसके बाद बग्गी में इंद्र इंद्राणी सवार होगें। पीछे महिलाए केसरिया साड़ी व पुरुष सफेद पोशाक में शामिल होगें। मार्ग में कई जगह जुलूस का स्वागत किया जाएगा। जुलूस गोदाम की तलाई, मूर्ति चौराहा, मंगलपुरा होकर अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगा। यहां कलश की बोली लगेगी व जल लेकर शोभायात्रा वापस गेादाम की तलाई क्षेत्र में स्थित आदिनाथ मंदिर लौटेगी। यहां भगवान का अभिषेक किया जाएगा।
-यह हुए कार्यक्रम
दशलक्षण महापर्व के तहत मंदिर में शनिवार सुबह अभिषेक व शांतिधारा के बाद नित्य पूजन किया गया। दोपहर में तत्वार्थ सूत्र हुआ। इस अवसर पर सरिता दीदी व शिखा दीदी ने प्रवचन दिए। उन्होने श्रद्धालुओं से सद्मार्ग पर चलने का आव्हान किया। संस्कारों का महत्व विषय पर नाटिका का मंचन किया गया। इसमें सुविधि जैन, आयुषी जैन, सुनिधि जैन, हर्षित व मुदित ने भाग लिया। शुक्रवार शाम आरती व सामायिक के बाद प्रवचन व प्रश्नमंच के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें समाज के लोगों ने परिवार सहित भाग लिया।
-जगमग हुआ मंदिर
जैन दिगम्बर समाज की ओर से चल रहे पर्यूषण महापर्व के तहत इन दिनो गोदाम की तलाई पर स्थित भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की चहल पहल बनी रहती है। पूजा अर्चना आदि के अलावा संास्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहती है। महापर्व के तहत मंदिर पर भी आकर्षण विद्युत सजावट की गई है।