
पीपलिया तालाब गांव
रीछवा. पीपलिया तालाब गांव में चार दिनों से लाल मुंह के बंदर के उत्पात मचाने से ग्रामीणों में भय है। बंदर ग्रामीणों को काट रहा है और घरों में घुसकर सामानों की तोडफ़ोड़ कर रहा है। शिवलाल लोधा, संजय लोधा, रमेश लोधा व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस बन्दर ने 16 फरवरी को दरियाव बाई (56 ) पत्नी अमरलाल के हाथ में काटा। 17 को सुरेशचन्द (18 ) पुत्र परमानंद, छोटे बच्चे को काटा। इसके बाद भेरीबाई (48 ) पत्नी मोहनलाल लोधा को पांव में काटकर घायल कर दिया है। पिपलिया तालाब गांव में गुलाब बाई (68 ) को बन्दर ने काटा। परिजन लेकर गए अस्पताल। वहीं गांव में दहशत है। वन विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।काटने के शिकार ग्रामीण झालावाड़ एसआरजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। सरपंच रोशन लोधा ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचित कर दिया है। फिर भी वन विभाग के कर्मचारी बंदर को पकडऩे के लिए गांव में नहीं आए हैं।
बिना मुंडेर के कुएं ने ली किशोरी की जान
मनोहरथाना. थाना क्षेत्र के ठीकरिया गांव में किशोरी की बिना मुंडेर के कुएं ने डूबने से मौत हो गई। वह शाम को खेत पर रखवाली के लिए गई थी। पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। थानाप्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि ठीकरिया निवासी सम्पतबाई (15) पुत्री बाबूलाल लोधा की बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से पानी में डूबकर मौत हो गई। मृतका के भाई दिनेश कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि बहन रोजाना की तरह सोमवार शाम को खेत पर रखवाली थी। रात को घर नहीं आने पर रातभर उसकी तलाश की। मंगलवार सुबह खेत पर बिना मुडेर के कुएं में उसकी चप्पल पानी में तैरती दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पानी में डूबा उसका शव निकाला। पुलिस को सूचना मिलने पर मौका-मुआयना किया और संदिग्ध मृत्यु में मुकदमा दर्ज कर शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंपा।
पटवारी और कानूनगो का धरना जारी
चौमहला. खानपुर थाना अधिकारी द्वारा पटवारी के विरुद्ध की द्वेषतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को 23 वें दिन भी संपूर्ण जिले के पटवारी और कानूनगो उपखंड मुख्यालयों पर धरने पर बैठे। उपखण्ड कार्यालय गंगधार के समस्त पटवारी व कानूनगो ने भी धरना दिया। पटवार संघ अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने बताया कि पटवारी पवन सिंह शेखावत, राजकुमार मीणा, कृष्ण कुमार योगी, कृष्ण कुमार गुप्ता, मनोज कुमार यादव, दिल किशोर मीणा, नारायण राम, अब्दुल कदीर आदि उपस्थित रहे।
--बकानी. पटवारियों और कानूनगो द्वारा तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर थानाप्रभारी महेन्द्र मारू के निलंबित करने की मांग की। खानपुर थाना प्रभारी महेन्द्र मारू का स्थानान्तरण कोटा ग्रामीण में हो गया है, लेकिन प्रदर्शनकारी थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग पर अड़े हैं। कानूनगो मोहनलाल वर्मा, गजराजसिंह हाड़ा, श्याम पाटीदार, जयराज भील, अब्दुल मजिद, पटवारी गोपालसिंह दांगी, सीपी मीणा, जगदीश वर्मा, भोलराम शर्मा और रामशीला उपस्ति रहे।
पंछवा माता मंदिर ह्यतक सड़क निर्माण बंद
पिड़ावा. क्षेत्र के ढाबला भोज से पंछवा माता मंदिर तक निर्माधीन डामर सड़क का कार्य बंद है। ग्रामीण गणपतसिंह, पुरसिंह, ईश्वरसिंह, गुमानसिंह ने बताया कि मंदिर में राजस्थान, मध्यप्रदेश से कई श्रद्धालु आते हैं। ग्रामीणों की मांग पर ही पिछली वसुंधरा राजे सरकार ने लाखों रुपए स्वीकृत कर डामर सड़क का कार्य शुरू कराया था। संवेदक ने कच्ची पगडंडी को खोद कर ग्रेवल डाल दी, लेकिन उसके बाद से कार्य बंद है। ग्रेवल से पूरा मार्ग ही ऊबड़ खाबड़ हो गया है। गत दिनों रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग से रोड का निर्माण कार्य चालू कराने की गुहार लगाई थी। इस पर कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिक ारियों को निर्माण पूरा करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं किया। वहीं पीडब्लयूडी सहायक अभियंता शेखर चंद्र मीणा ने बताया कि बजट के अभाव में संवेदक ने कार्य बंद कर दिया है, जिसे शिघ्र चालू कराया जाएगा।
मारपीट के आरोपियों को जेल
अकलेरा. गत दिनों मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन अरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां जेल भेज दिया। निरीक्षक रामकिशन ने बताया कि कटफला गांव निवासी फारूक, आमिर और अहसान को मारपीट के मामले में रात को गिरफ्तार किया। जहां तीनों को जेल भेज दिया।
वंचित बच्चों को भेजेंगे स्कूल
अकलेरा ञ्च पत्रिका. तंवर समाज की बैठक में जिला अध्यक्ष रोशनसिंह तंवर की अध्ययता में हुई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सरड़ा ब्लॉक
की बैठक शुरू हुई। इस दौरान निर्णय लिया कि आगामी शिक्षा सत्र से वंचित बच्चों को स्कूल भेजेंगे। पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी है। समाज को नशा मुक्त बनाने, फिजूल खर्ची को रोकने आदि पर चर्चा की। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
१४ अप्रेल को होगा ३१ निर्धन कन्याओं का विवाह
झालरापाटन ञ्च पत्रिका. श्रीमन् नारायण वृद्धाश्रम समिति की बैठक मोहनलाल सोनी की अध्यक्षता में हुई। महासचिव कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि १४ अपे्रल को वृद्धाश्रम में ३१ गरीब कन्याओं का सर्वधर्म सर्वजातीय विवाह सम्मेलन होगा। व्यवस्था के लिए संयोजक देवकरण गुर्जर व सहसंयोजक नंदलाल राठौर को बनाया। इसका कार्यालय निखिल सोनी के प्रतिष्ठान पर रखा है। सम्मेलन में विवाह योग्य लड़के की उम्र २१ वर्ष व युवती की आयु १८ वर्ष होना अनिवार्य है। पंजीयन कराने के लिए पांच फोटो, वोटर आई डी, जन्म प्रमाणपत्र, उम्र सबंधी दस्तावेज व आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। भाजपा नेता मुकेश चेलावत, समाज सेवी ओमप्रकाश मंत्री, हरदयाल स्वूामी, पार्षद यशोवर्धन बाकलीवाल, पार्षद बबीता सेठी, महिला मंडल अध्यक्ष राजेश्वरी गरवाल, श्यामलाल गरवाल, धर्मेन्द्र सेठी, नारायण लाल सुमन, दीपचंद सोनी, विजय राठौर, बालकृष्ण सेठिया, प्रियंका सेठिया ने भी विचार व्यक्त किए।
Published on:
20 Feb 2019 04:11 pm
