6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जयपुर-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झालरापाटन थाना क्षेत्र की माधोपुर पुलिया के नीचे गुरुवार सुबह खड़ी सवारी गाड़ी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सवारी गाड़ी पलट गई।

2 min read
Google source verification
mother and son died in road accident in Jhalrapatan Rajasthan

झालरापाटन। जयपुर-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झालरापाटन थाना क्षेत्र की माधोपुर पुलिया के नीचे गुरुवार सुबह खड़ी सवारी गाड़ी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सवारी गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार एक महिला व उसके चार साल के बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के सोयत कलां निवासी ओमप्रकाश की पत्नी गायत्री बाई (30) उसके 4 साल के बेटे लक्षित के साथ बुधवार शाम को झालरापाटन निवासी उसके बीमार रिश्तेदार के यहां मिलने के लिए आई थी। गुरुवार सुबह वह सवारी गाड़ी (कमांडर) से वापस सोयत कलां जा रहे थे। इस दौरान झालरापाटन से निकलते ही सवारी बिठाने के लिए गाड़ी माधोपुर पुलिया के नीचे खड़ी थी। उसी समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पलट गई। गायत्री बेटे लक्षित को लेकर साइड में बैठी थी। जैसे ही टक्कर लगने के बाद झटका लगा तो वह बेटे सहित नीचे गिर गई और गाड़ी मां-बेटे पर पलट गई। दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को शवों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पति व अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंचे। यहां परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जिन्हें लेकर सोयत कलां रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें : दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं मिटी थी, हादसे में उजड़ गया सुहाग, परिवार में मचा कोहराम

कार लेकर चालक फरार
जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया लेकिन कार की नंबर प्लेट बंपर सहित मौके पर गिर गई। इसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अस्पताल में मौजूद मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि गायत्री का पति बेहद गरीब परिवार से है। वह सोयत में पुजारी का काम करता है। और एक निजी विद्यालय में नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।