6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं मिटी थी, हादसे में उजड़ गया सुहाग, परिवार में मचा कोहराम

गोला गांव में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोला के पृथ्वीराज खेड़ा निवासी संजय (26) पुत्र भैरू गुर्जर ब्यावर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
a young man dies in car accident in ajmer

मांगलियावास (अजमेर)। निकटवर्ती गोला गांव में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोला के पृथ्वीराज खेड़ा निवासी संजय (26) पुत्र भैरू गुर्जर ब्यावर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था। इसी दौरान ग्राम गोला में कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इधर से निकल रहे ग्रामीणों ने उसे पीसांगन अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पाकर मांगलियावास थाने से पुलिस जाप्ता घटनास्थल पहुंचा। मृतक के बहनोई नागेलाव निवासी गोपाल गुर्जर की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

एक महीने पहले ही हुई थी शादी
गोला निवासी बबलू गुर्जर, पटवारी पोलूराम व रामनाथ गुर्जर ने बताया कि दुर्घटना में काल का ग्रास बने संजय का विवाह एक माह पूर्व गत 13 फरवरी को ही हुआ था। शादी में दुल्हा-दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी भी नहीं मिटी की दुल्हन का सुहाग ही उजड़ गया। बुधवार को दो परिवारों पर दुर्घटना के रूप में दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। हिम्मत सिंह राठौड़ ने बताया कि संजय के पिता की कुछ वर्षों पूर्व मृत्यु हो गई थी और वह अकेला ही कमाने वाला था। घर में बूढी मां और पत्नी रह गई है। संजय के दो बहनें भी है। संजय की मौत के समाचार से पूरे गांव में शोक छा गया।