5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम समाज ने दी शहीदो को श्रद्धांजली

-ईदगाह में मांगी दुआ
less than 1 minute read
Google source verification
Muslim society paid homage to the martyrs

मुस्लिम समाज ने दी शहीदो को श्रद्धांजली

मुस्लिम समाज ने दी शहीदो को श्रद्धांजली
-ईदगाह में मांगी दुआ
झालावाड़. ईदगाह कमेटी की ओर से मंगलवार शाम शहीदों को श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमेेंं मुस्लिम समाज के कई लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए अल्लाह से दुआ की व उनके परिजनो को इस दुख की घडी में सब्र देने की दुआ मांगी, आतंकवादियों के इस कायराना कृत्य के लिए कड़े शब्दों में निन्दा की। समाज ने प्रधानमंत्री से मॉग की कि इस तरह की आतंकी कार्यवाही को करारा जवाब देने का वक्त आ गया है, ओर इस काम में झालावाड़ का मुस्लिम समाज भारत की सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद के खिलाफ खडा है।
-यह हुए शामिल
कार्यक्रम में ईदगाह सदर शराफत अली (अब्बू), आमिर खान, मुकीम अब्बासी, इनाम जफर, मोहम्मद अनवर गुड्डू, पार्षद फारूख अहमद, नफीस खान, अहद खान, नफीस शेख, आरिफ भाई, बुन्दु अब्बासी, अकबर अंजान, असलम अजमेरी, कय्यूम सिद्दिकी, काजी फारूख अली गागरोनी, इकरामउद्दीन, हाफिज सलाहुद्दीन, अली हैदर, माजिद वकील, अल्ताफ, माहिर हुसेन, सलमान खान, सद्दाम, हाजी आसिफ अंसारी, सगीर भाई सदर, असलम भाई , रहीम खान, रउफ मंसूरी, तौसिफ खान, गुड्डु भाई व संजू रियाज सहित मुस्लिम समाज के कई लोगों ने श्रद्धांजली अर्पित की।
-(जितेंद्र जैकी, झालावाड)