
Now at the seven centers in the district of Jhalawar, weighing of garl
अकलेरा. किसानों को उपज का उचित भाव दिलाने के लिए सरकार की ओर से लहसुन की समर्थन मूल्य पर खरीद अब सात स्थानों पर होगी। जिले में तीन ही खरीद केंद्र चल रहे थे।
कृषि उपज मंडी में खरीद केन्द्र सोमवार से तुलाई का काम शुरू कर देगा। वहीं पूर्व में पंजीकरण कराने वाले किसानों के मोबाइल पर शनिवार को भी अकलेरा तुलाई केंद्र के संदेश आते रहे। क्रय-विक्रय सहकारी समिति व्यस्थापक सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि तैयारियां जारी हैं। खरीद सहकारी क्रय-विक्रय संघ और राजफैड के माध्यम से होगी।अभी खानपुर, रायपुर और बकानी में खरीद हो रही है। किसानों को झालरापाटन, भवानीमंडी, अकलेरा, चौमहला नए केंद्र खोलने से किसानों को मैसेज में बताए केंद्रों पर माल ले जाना होगा। पूर्व में खानपुर केन्द्र के लिए पंजीकृत किसान अकलेरा और चौमहला मंडी एवं बकानी के किसान भवानीमंडी में लहसुन तुलाई के लिए ले जाएंगे। कुल 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीद हो रही है।
भवानीमंडी. राजफेड द्वारा सोमवार से अ श्रेणी कृषि उपज मंडी में लहसुन खरीद केन्द्र शुरु किया जाएगा। प्रभारी ललीत वर्मा ने बताया कि भवानीमंडी, पिड़ावा, सुनेल के लहसुन उत्पादक किसान जो बकानी केन्द्र पर लहसुन तुलाने जा रहे थे एवं वहां पर देने के लिए टोकन ले रखे थे, लेकिन लहसुन केन्द्र पर तुलाई का कार्य 20 जून तक एवं समय कम होने की वजह से बकानी केन्द्र से क्षेत्र के किसानों का केन्द्र बदलकर भवानीमंडी कर दिया है। इसी प्रकार चौमहला क्षेत्र के किसान जो खानपुर केन्द्र पर लहसुन तुलाई के लिए जा रहे थे, अब सोमवार से चौमहला में भी लहसुन केन्द्र शुरु हो जाएगा।
ये लाने होंगे दस्तावेज
किसानों को गुणवत्तापूर्ण लहसुन लानी होगी। इसके तहत लहसुन 25 मिलीमीटर व्यास या अधिक हो। एक ही रंग की हो। अगर घर का कोई अन्य सदस्य लहसुन लेकर आता है, तो उसे अपने साथ पहचान के दस्तावेज साथ लेकर आना होगा। वहीं आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। इसमें प्रमाणित गिरदावरी रिपोर्ट की दो प्रतियां, टोकन फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक डिटेल समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे।
किसानों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए नए केंद्र खोले हैं। जिले में अब सात केंद्रों पर तुलाई होगी।
राजेश कुमार मीणा, प्रबंधक राजफैड
Published on:
10 Jun 2018 04:58 pm
