4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाड़ौती के 100 महाविद्यालयों से मात्र दो टीम आई

-अंतर महाविद्यालय साफ्टबॉल प्रतियोगिता शुरु-मेजबान जिले के सात कॉलेज में से मात्र एक टीम बनी
3 min read
Google source verification
Only two teams came from 100 colleges of Harvai

हाड़ौती के 100 महाविद्यालयों से मात्र दो टीम आई

हाड़ौती के 100 महाविद्यालयों से मात्र दो टीम आई
-अंतर महाविद्यालय साफ्टबॉल प्रतियोगिता शुरु
-मेजबान जिले के सात कॉलेज में से मात्र एक टीम बनी
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. कोटा विश्व विद्यालय की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय पर अंतर महाविद्यालयी साफ्टबॉल प्रतियोगिता शुरु हुई। इस प्रतियोगिता में कोटा विश्व विद्यालय से सम्बद्व हाड़ौती के करीब 100 महाविद्यालयों की टीम को हिस्सा लेना था लेकिन जब मेजबान झालावाड़ जिले के सात महाविद्यालयों से भी मात्र एक पीजी कॉलेज की टीम ही तैयार हो पाई तो और जगह का आलम क्या होगा इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। इसलिए पूरे सम्भाग से मात्र बूंदी जिले के एक महाविद्यालय की टीम और एक निजी महाविद्यालय की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने आई। पूरे सम्भाग में 28 राजकीय महाविद्यालयों में मात्र पांच खेल अधिकारी है।
-जिले की हालात भी खराब
जिले में वैसे तो सात महाविद्यालय है लेकिन सबसे बड़े जिला मुख्यालय के पीजी महाविद्यालय में तीन साल से खेल अधिकारी का पद रिक्त है। वर्तमान में खेल विभाग कार्यवाहक खेल अधिकारी गजेंद्र मालवीय के भरोसे चल रहा है। तीन साल पहले खेल अधिकारी सतीश तिवारी की सेवा निवृति के बाद अभी तक यह पद नही भरा गया। महाविद्यालय में साफ्टबॉल का कोई प्रशिक्षक भी नही है।
-जिले की टीम भी दूसरे के भरोसे हुई तैयार
राजकीय महाविद्यालय की साफ्बॉल टीम को भी खेल संकल में जिला क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षण ललित शर्मा ने तैयार किया है। उन्होने छात्र व छात्राओं की अलग अलग टीम तैयार की है और मेजबान जिले के महाविद्यालय की लाज रखी।
-अभाव के बीच भी अच्छे खिलाड़ी
जिले में महाविद्यालय में खेल मैदान, खेल अधिकारी व प्रशिक्षक के अभाव में भी अच्छे खिलाड़ी स्वयं मेहनत कर सामने आ रहे है। सोमवार को आयोजित टीम ने में छात्र टीम में पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके है इसमें कन्हैया लाल माली, ऋतिक परेदसी, सम्पतराज गुर्जर, युवराज सिंह व विशाल जाट शामिल है इसी प्रकार छात्रा वर्ग मे भाग्यश्री, विनिता शर्मा व निकिता मालव शामिल है।
-खेल अधिकारी लगाना चाहिए
इस सम्बंध में कार्यवाहक खेल अधिकारी गजेंद्र मालवीय ने बताया कि मुझे तो खेल अधिकारी का चार्ज दे रखा है इसलिए करना पड़ रहा है, अभाव में भी टीम तैयार करके प्रतियोगिता में भाग दिलवाया है। मेरी भी ड्यूटी चुनाव में लगी है लेकिन अब मेजबानी दी है तो आयोजन तो करवाना ही है।
- परीक्षा में भी बिजी है विद्यार्थी
इस सम्बंध में आयोजन सचिव फूलसिंह गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम तैयार है इस समय परीक्षा का माहौल है और व्याख्याताओं की भी चुनाव मे ड्यूटी है इसलिए क्या करें।
-पूरे सम्भाग में सूचना दी थी
इस सम्बंध में कोटा विश्व विद्यालय मंडल के खेल सचिव विजय सिंह ने बताया कि से सम्बद्व सभी महाविद्यालयों में इस प्रतियोगिता में भाग लेने की सूचना भिजवाई थी लेकिन टीमें आ नही पाई। लेकिन जीतने भी खिलाड़ी आए है उनको नेशनल स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। महाविद्यालयों में खेल अधिकारियों का अभाव भी खेल गतिविधियों को प्रभावित करता है।

खिलाडिय़ों का बढ़ाया मानदेय, अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी-कुलपति
-अतंर महाविद्यालयी साफ्टबॉल प्रतियोगिता शुरु
-मेजबान जिले की टीम रही विजेता
झालावाड़. कोटा विश्व विद्यालय से सम्बद्व महाविद्यालयों की 15 वी अंतर महाविद्यालयी साफ्टबॉल प्रतियोगिता सोमवार को भवानी क्रिकेट मैदान में शुरु हुई। पहले दिन में प्रतियोगिता में मेजबान झालावाड़ कॉलेज की छात्र व छात्रा वर्ग की टीमों ने बूंदी की टीमों को हरा का विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कोटा विश्व विद्यालय की कुलपति नीलिमा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना व दीप प्रजवल्लित कर किया। उन्होने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा भी की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि पहले खिलाडिय़ों को 225 रुपए मानदेय मिलता था अब इसको बढ़ा कर 400 रुपए कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाडी 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक महाराष्ट्र के नांदेडा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगें। चयनित खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शिविर 25 से 28 अक्टूबर तक लगाया जाएगा। कार्यक्रम में विश्व विद्यालय मंडल के खेल सचिव विजय सिंह, रजिस्टार संदीप चौहान, पर्यवेक्षक अजय सिंह, धीरेंद्र सक्सेना, जिला खेल अधिकारी कृपा शंकर शर्मा, जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष दिनेश सक्सेना, जिला साफ्टबाल संघ के सचिव ललित शर्मा, प्रशिक्षक विनोद खरनीवाल, राष्ट्रीय निर्णायक जयपाल सिंह व छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा आदि का स्वागत महाविद्यालय के खेल अधिकारी गजेंद्र मालवीय की अगुवाई में कॉलेज प्रशासन की ओर से किया गया। प्राचार्य बी.सी.मीणा ने स्वागत भाषण व आयोजन सचिव डॉ. फूलसिंह गुर्जर ने तथा संचालन डॉ.हमीद अहमद ने किया।
-यह रहे परिणाम
राजकीय महाविद्यालय के खेल अधिकारी गजेंद्र मालवीय ने बताया कि पहले दिन के मैच में राजकीय महाविद्यालय झालावाड़ की छात्र वर्ग की टीम ने बूंदी की टीम को 2-0 से व छात्रा वर्ग की टीम को 22-12 से हराया।