4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में जरख से फैली दहशत

-राड़ी के बालाजी क्षेत्र में लोगों पर दौड़ा हमला करने
less than 1 minute read
Google source verification
Panic in the city

शहर में जरख से फैली दहशत

शहर में जरख से फैली दहशत
-राड़ी के बालाजी क्षेत्र में लोगों पर दौड़ा हमला करने
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. शहर में राड़ी के बालाजी क्षेत्र में रविवार को वन्य जीव जरख के आने से हड़कम्प मच गया। जरख ने बस्ती के घरों में घुसने का प्रयास किया व निकट में स्थित खेत पर लोगों पर हमले करने का भी प्रयास किया। जरख के हमले से लोगों ने भाग कर जान बचाई। इस दौरान मची हड़कम्प मे युवक के चोट आई। वही वन विभाग की टोली के पहुंचने से पहले ही जरख वन क्षेत्र की ओर भाग गया। लोगों को कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर वन्य जीव आकर दहशत फैला देते है।
-यह हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को राड़ी के बालाजी रोड़ निवासी शुभम् के मकान के निकट अचानक जरख नजर आया सामने आने पर जरख ने उस पर हमला किया इस दौरान उसने घर में भाग कर जान बचाई। भागते समय गिरने से उसके चोट आई। इसके बाद निकट के सरसो के खेत में खड़े विशाल, बालकिशन व पप्पू पर जरख ने हमला करने का प्रयास किया लेकिन उन्होने दौड़ कर व लाठियां लेकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पार्षद सागर कश्यप ने मौके पर पहुंच कर वन विभाग को सूचना दी। बाद में वन विभाग की टोली मौके पर पहुंची लेकिन तब तक जरख वन क्षेत्र की ओर चला गया।
-आबादी की ओर आ जाते है वन्य जीव
इस सम्बंध में वन विभाग के उपवन संरक्षक रामचंद सिंह ओगरा ने बताया कि राड़ी के बालाजी के निकट वन क्षेत्र होने से अक्सर वन्य जीव आ जाते है रविवार को भी जरख आने की सूचना मिली थी। लोगों द्वारा जरख को छेडऩे पर उसने हमले का प्रयास किया होगा। टोली भेज दी थी लेकिन जरख निकल गया था।