6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गढ़ संग्रहालय हुआ शुरु,खबर का असर

-जनता अब देख सकेगी निखरी धरोहर
less than 1 minute read
Google source verification
Patna museum started, news impact

गढ़ संग्रहालय हुआ शुरु,खबर का असर

गढ़ संग्रहालय हुआ शुरु,खबर का असर
-जनता अब देख सकेगी निखरी धरोहर
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. राजस्थान पत्रिका के 12 मार्च के झालावाड़ पुल आउट पर प्रकाशित फिर अटक गया गढ़ संग्रहालय का लोकार्पण खबर के बाद पुरातत्व व संग्रहालय विभाग हरकत में आया व सोमवार से गढ़ संग्रहालय को जनता के लिए खोल दिया गया। करीब पांच करोड़ की लागत से जीर्णोद्वार व सौंदर्यकरण के बाद गढ़ भवन संग्रहालय को अब देशी व विदेशी पर्यटक करीब से देख सकेगें। उल्लेखनीय है कि गढ़ भवन संग्रहालय विधानसभा चुनाव से पहले ही तैयार हो गया था लेकिन आचार सहिंता लग जाने से इसका लोकार्पण अटक गया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव की भी आचार संहिता लग गई। राजस्थान पत्रिका ने समय समय पर इसे जनता के लिए खोलने के लिए खबरे प्रकाशित की इस पर विभाग की ओर से सोमवार से इसे जनता के लिए खोल दिया गया।
-अब जनता देख सकेगी अपनी धरोहर
इस सम्बंध में झालावाड़ के संग्रहालय अध्यक्ष महेद्र कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित राजकीय संग्रहालय के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के पश्चात सक्षम स्तर से अनुमति के बाद इसे सोमवार से आम जनता एवं पर्यटकों के अवलोकनार्थ खोल दिया गया है। अब निर्धारित शुल्क देकर देशी व विदेशी पर्यटक इसे देख सकेगें।