
लोग मृत्यु भोज के लिए कर्जा देने को तैयार रहते हैं लेकिन शिक्षा के लिए नहीं
भवानीमंडी. मृत्यु भोज की होड़ से कई घर बर्बाद हो गए हैं, लोग कर्जा लेकर मृत्यु भोज कर रहे हैं।
ये बात जिला सेशन न्यायाधीश डॉ. राजेन्द्र सिंह चौधरी ने रविवार को राबाउमावि में आयोजित विधिक सेवा शिविर के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि लोग मृत्यु भोज के लिए कर्जा दे देते हंै, लेकिन अगर कोई अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कर्जा लेने जाए तो उसे कर्जा नहीं मिलता।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामनारायण शर्मा, एडीजे डॉ. प्रभात अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, बार अध्यक्ष विद्यान चन्द्र भटनागर मंचासिन थे। इस दौरान एडीजे प्रिति नायक, प्रेमप्रकाश गुप्ता, बीएल चंदेल, सरिता यादव, नरेश सिंह, रचना वैष्णव, राजवीर गौड उपखण्ड अधिकारी कमल सिंह यादव, नयन पालीवाल, विनोद बेरवा, किशोर कुमार आदि न्यायायिक मजिस्टे्रट मौजूद थे। तहसीलदार बीएल मीणा, सीआई लोकेन्द्र पालीवाल, श्रम अधिकारी सुशील कुमार शर्मा, पीआरओ हेमंत सिंह, माघवेन्द्र सिंह राठौड़ आदि समाज कल्याण अधिकारी गौरी शंकर मीणा मौजूद थे। शिविर के दौरान नि:शक्तजनों को ट्राइसाइकिल व बैसाखी दिए जाने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। शिविर में नगरपालिका द्वारा पटटे भी दिए गए। विकलांग प्रमाण पत्र , कुपोषण कार्यक्रम से संबंधित योजनाओं का लाभ, इन्द्रा आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन की स्वीकृति, हितकारी योजना, बीपीएल परिवारों को भूखण्ड पट्टे, पालनहार योजना, सहयोग योजना, विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति, सामुहिक विवाह सम्मेलन अनुदान, एफडीआर वितरण, मुख्यमंत्री सहायता कोष, विभिन्न सहकारी ऋण योजना में वितरित किये जाने वाले ऋण, और भी राजकीय विभागों द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ आमजन को प्रदान किया गया।
जेल का निरीक्षण
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचरण शर्मा व उपखण्ड अधिकारी कमल सिंह यादव ने उपकारागृह का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों को अच्छे आचरण की सीख देते है, कानूनी जानकारी दी। इस दौरान कैदियों की संख्या सामान्य थी। एडीएम ने नए जेल भवन निर्माण के बारे में जानकारी ली।
Updated on:
04 Feb 2019 11:54 am
Published on:
04 Feb 2019 11:54 am
