5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम का पद गरिमापूर्ण, गलत बयान देने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई-नागर

  भाजपा ने राफेल मामले में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
2 min read
Google source verification
PM's post will be action against those who give dignified, false state

भाजपा ने राफेल मामले में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


झालावाड़.भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को 1.30 बजे सांसद कार्यालय से पैदल चलकर मिनी सचिवालय पहुंचे। जहां राफेल मामले में राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरण शर्मा को ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ने मिनी सचिवालय परिसर में ज्ञापन को पढ़कर सुनाया। इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल में विधायक नरेन्द्र नागर, गोविन्द रानीपुरिया,पूर्व विधायक अनिल जैन,कंवरलाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर शर्मा आदि ने ज्ञापन सौंपा। विधायक नरेन्द्र नागर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव के समय जनता को भ्रमित किया है। जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। पीएम का पद गरिमापूर्ण पद होता है इसके बाद भी झूंठे आरोप लगाए है, सुप्रीम कोर्ट ने इसे सिरे से खारिज किया है। इसके लिए आज राष्ट्रपति को हमने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यह रहे मौजूद-
ज्ञापन देने वालों में जिला प्रमुख टीना भील, प्रधान कन्हैयालाल पाटीदार, प्रेम बाई लोधा, चेयरमैन निर्मल शर्मा, पिंकी गुर्जर, नृसिंग दांगी, जिला उपाध्यक्ष गोविन्द धाकड़, दिलीप प्रजापति, यतनसिंह यादव, सुरेन्द्र काशवानी, मुकेश चेलावत, हर्षवर्धन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजीता पाण्डे, रविसंगत, संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जिला महामंत्री संजय वर्मा ने आभार प्रकट किया।

बीमारीयों से बचाव के लिए जागरूक किया

झालावाड़.राज्य सरकार के निरामया कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधानमें ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इस मौके पर पीएसएम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक दुबे, डॉ. मधुसूदन स्वर्णकार समन्वयक,डॉ. विनोद कुमार सैनी, डॉ. मयंक जैन एवं समस्त फैकल्टी ने द्वितीय विजिट के लिए मंगलवार को प्रशिक्षण दिया। कॉलेज के 126 विद्यार्थीयों व 21 चिकित्सकों टीम ने बकानी, झालरापाटन एवं खानपुर ब्लॉक के 55 गॉवों में दो-दो विद्यार्थीयों की 63 टीमों ने गॉवों में जाकर वृद्धावस्था एवं गैर संचारी बीमारिायों की थीम पर कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग, पक्षघात आदि की बीमारियों के फैलने के कारण एवं बचाव के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।

सीएचसी डग से चिकित्सक एपीओ

झालावाड़. हैल्पर से मानदेय भुगतान की एवज में राशि मांगने की शिकायत एसीडी में हुई थी। इस संदर्भ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान द्वारा तत्काल कार्रवाई करते उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार चिकित्सक डॉ. त्रिलोक शर्मा को एपीओ किया कर दिया है।

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के चुनाव 23 को
झालावाड़.अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के नगर ईकाई के द्वि-वर्षीय चुनाव 23 दिसम्बर को गौतम भवन मंगलपुरा टेक पर होगें। संरक्षक कान्तिचन्द्र गौतम ने बताया कि 22 को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे।