
पुलिसकर्मी ने उठाए दिव्यांग, कराया मतदान
पुलिसकर्मी ने उठाए दिव्यांग, कराया मतदान
-मतदान दिवस की झलकियां
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान कई प्रकार की झलकियां देखने को मिली। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ सामाजिक सरोकार के कार्य में भी अग्रणी रहते है। इसकी बानगी सोमवार को मतदान के दौरान देखने को मिली। जिले के डग विधानसभा क्षेत्र के गंाव के झिकडिय़ा की पुनर्वास कॉलोनी कोचरिया खेड़ी में मतदान पर तैनात पुलिसकर्मी पवन कुमार ने मतदान करने आए पैरो से लाचार दिव्यांगों को अपने कंधे व गोद में उठा कर मतदान करवाया। केंद्र पर व्हील चेयर नही होने से दिव्यांग जमीन पर घिसटते हुए आ रहे थे इस पर पुलिसकर्मी पवन ने उन्हे उठा कर मतदान मशीन तक पहुंचाया व वापस यथा स्थान छोड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी की प्रशंसा की। पवन कुमार ने बताया कि पुलिस की सेवा में भर्ती के दौरान मानवीय संवेदना के बारे में भी बताया जाता है। पुलिस की ड्यूटी उसे जररुतमंदों की सेवा व सहयोग करने पर आत्मिक शांति मिलती है।
-बिजली गुल पर भड़के भाजपा प्रत्याशी
झालावाड़. जिला मुख्यालय पर पुराना तोपखाना परिसर में स्थित छात्रावास में बनाए मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान सुबह कक्ष के ऊपर बंदरों के उत्पात से बिजली का तार टूट गया इससे केंद्र की बिजली बंद हो गई। इससे कक्ष में अंधेरा हो गया। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह वहां पहुंच गए व उन्होने अधिकारियों को जमकर लताड़ा। इस दौरान मतदान कक्ष में अफरातफरी का माहौल बन गया। कांग्रेस प्रत्याशी ने इसकी निंदा की। बाद में तुरंत बिजली ठीक कर दी गई।
-व्हील चेयर नही होने से आई परेशानी
झालावाड़. जिले में कई जगह मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर नही होने से दिव्यांगजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय पर वन विभाग परिसर में बनाए केंद्र न.38 पर निशक्तजनों के लिए व्हील चेयर उपलब्ध नही होने से मतदान करने आया पैरो से लाचार मुजीब अहमद परेशान नजरा आया। उसने बताया कि वह निकट में स्थित घर से परिजनों व वाकर की सहायता से केंद्र तक तो पहुंच गया लेकिन कक्ष तक जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस सम्बंध में केंद्र में तैनात बीएलओ का कहना है कि केंद्र में व्हील चेयर का पता नही है। यह काम तो प्रशासन को करना चाहिए था। जब उनसे कहा गया कि प्रशासन को इसकी जानकारी बीएलओ ही तो देगें इस पर वह निरुतर हो गए।
-मतदान का किया बहिष्कार
झालावाड़. जिले की खानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तारज के गांव दुलारा मानपुरा में अकावद बांध के डूब क्षेत्र में मुआवजे की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों ने बताया कि गंाव को आंशिक डूब रूप में ले रखा है जबकि पूरा गंाव डूब में है। गंाव के तीन तरफ नदी, एक तरफ पहाड़ है इसलिए यहां आने.जाने का कोई रास्ता नहीं है इसलिए पूरे गांव की मांग है कि ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिया जाए व गांव का दूसरी जगह पुनर्वास किया जाए।
Updated on:
29 Apr 2019 08:52 pm
Published on:
29 Apr 2019 08:52 pm
