5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक इसी माह से

कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
2 min read
Google source verification
डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक इसी माह से

Post the India Post Payment Bank from the Post Office

झालावाड़. डाक विभाग जल्द ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तरह काम करता हुआ नजर आएगा। डाक विभाग झालावाड़ सहित दो जिलो में मंगलवार से कार्य करना शुरू कर देगा। राजस्थान भर में 13 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीबी) शुरू करेगा। डाक विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए अलग से कर्मचारियों की भर्ती भी की गई है। पोस्ट पेमेंट बैंक में सार्वजनिक बैंक के खातों की तर्ज पर ही लेन-देन का काम होगा।
यह सुविधाएं मिलेंगी उपभोक्ताओं को
डाकघरों में पोस्ट पेमेंट बैंक चालू होने पर इसके जरिए मोबाइल बैंकिंग, डीबीटी, बिल पेमेंट, धन प्रेषण आदि के काम होंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंके के अन्र्तगत खुले खातों में दिन के अंत में अधिकतम एक लाख रुपए अतिशेष हो सकता है। इससे अधिक राशि होने पर वह राशि स्वत: ही संबंधित व्यक्ति के डाकघर खाते में स्थानांतरित हो जाएगी।
इन जिलों में खुलेंगे आईपीपीबी सेंटर
राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र के तहत अजमेर के मुख्य डाकघर, झालावाड़ के मुख्य डाकघर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, चितौडगढ़़, टोंक, बारां, एनजीमंडी कोटा, बांसवाड़ा, कांकरोली, बंूदी तथा प्रतापगढ़ में इंडिया पोस्ट पेमेंट बंैकखोले जाएंगे। इनमें से कई स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं। पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए आरबीआई पहले ही डाकघरों को लाइसेंस जारी कर चुका है। सूत्रों ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की देशभर में करीब 650 शाखाएं होंगी। इनके अधीन ही सभी डाकघर काम करेंगे।
आज से शुरूआत

जिले में जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर सहित सुनेल डाकघर मेें प्रथम चरण में यह सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। सोमवार को डाकघर में जांच की गई। मंगलवार से विधिवत रूप से यह काम करना शुरू कर देंगे।

& जिले में पांच लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है। अभी बार कोडआदि की टैस्ंिटग कर रहे हैं। इसके शुरू होने के बाद पैसे जमा कराने के लिए लोगों को इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा।
रईस अली, अधीक्षक,मुख्य डाकघर, झालावाड़

मनोहरथाना पत्रिका. जावर ग्राम पंचायत के गांव जतावा में सोमवार को नाले के तेज बहाव में बहने से एक युवक की मौत हो गई। जावर द्वितीय थाना प्रभारी त्रिलोक चन्द मालव ने बताया कि जतावा निवासी हेमराज उर्फ ओमप्रकाश (22) पुत्र जगन्नाथ खाती, अमित कुमार, जितेन्द्र कुमार, पवन कुमार एनिकट पर नहाकर घर लौट रहे थे। उस समय नाले के तेज बहाव में हेमराज बह गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर पोस्टमार्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।