4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

औपचारिक बन कर रह गया प्रतिभा खोज महोत्सव

-संगीत विद्यालय से कोई नही आया
2 min read
Google source verification
Pratibha Shukha MahaSav

औपचारिक बन कर रह गया प्रतिभा खोज महोत्सव

औपचारिक बन कर रह गया प्रतिभा खोज महोत्सव
-संगीत विद्यालय से कोई नही आया
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. राजस्थान युवा बोर्ड के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से युुवा सांस्कृतिक खोज महोत्सव के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में संगीत विद्यालय की ओर से कोई प्रतिभागी नही पहुंचा जबकि यह प्रतियोगिता संगीत को समर्पित थी। वहीं ब्लॉक स्तर से भी मात्र कुछ ही प्रतिभागी पहुंचे। इस कारण कई प्रतियोगिताएं तो हो ही नहीं पाई और जो हुई उसमें भी एक-दो प्रतिभागी पहुंचे जिस पर निर्णायकों ने निर्णय कर दिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित नही किए गए। सबसे बड़ी बात जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम संचालन के लिए दस सदस्यी समिति गठित की गई थी उसमें से भी मात्र शिक्षा विभाग के कुछ व स्काउट के प्रतिनिधी ही पहुंचे।
-यह थे निर्देश
राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग के राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से राज्य के सभी जिला कक्लटर को परिपत्र भेज कर जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया था। इस पर जिला कलक्टर कार्यालय से ब्लॉक स्तर पर समिति का गठन किया गया व इसका अध्यक्ष उपखंड़ अधिकारी को बनाकर सात सदस्य बनाए जिसमें पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार, नगर परिषद के अधिशाषी अधिकारी, विकास अधिकारी, जिला युवा समन्वयक, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक में कार्ररत संगीत संस्थान के प्रतिनिधी शामिल किए गए। आयोजन सचिव माध्यमिक शिक्षा के प्रधानाचार्य को व सहसचिव स्काउट गाइड के स्थानीय संघ को बनाया गया।
-यह होनी थी प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम के तहत सामुहिक लोकनृत्य, सामुहिक लेाक गायन, नाटक, शास्त्रीय नृत्य कत्थक, भरत नाट्यम्, ओडिसी, मणिपुरी, कचिपुरी, शास्त्रीय एकल गायन, आशु भाषण, शास्त्रीय वाद्य यंत्र, सितार, बांसुरी, तबला, मृगदम्, वीणा, हारमोनियम, गिटार, चित्रकला व दुर्लभ वाद्य गायन।
-आज हुआ ब्लॉक स्तर पर
महेात्सव के तहत गुरुवार को झालरापाटन ब्लॉक का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर गढ़ पार्क स्कूल में हुआ। यहां बीस प्रतियोगिताओं में से मात्र सात प्रतियोगिता ही हो सकी उसमें से भी कई प्रतियोगिता में एक या दो ही प्रतिभागी आए। प्रतियोगिता का खूब प्रचार प्रसार भी हुआ, लेकिन संगीत व कला को समर्पित इस कार्य्रकम को सरकारी उपेक्षा का शिकार होना पड़ा क्योकि जब संगीत विद्यालय की ओर से ही कोई प्रतिभागी नही पहुंच सका तो अन्य से क्या अपेक्षा की जा सकती है।
-हमे सूचना नही थी
राजकीय संगीत विद्यालय झालावाड़ के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश नारायण सोनी का कहना है कि प्रशासन की ओर से आज ब्लॉक स्तर पर हुई युवा संास्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव के बारे में मुझे कोई जानकारी नही दी गई।
-सब को सूचना थी
इस सम्बंध में स्काउट, गाइड स्थानीय संघ झालावाड़ के प्रभारी लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि आयोजन समिति के सभी सदस्य को तो सूचना होना ही चाहिए थी, हमने अपने स्तर पर भी सूचना भेजी थी।
-जानकारी लेकर कार्रवाई करेगें
इस सम्बंध में उपखंड़ अधिकारी एवं समिति अध्यक्ष डॉ. राकेश मीणा का कहना है कि कि युवा संास्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। इसमें सभी विभागों को तालमेल बनाकर सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए था, इसमें किस की लापरवाही हुई इस बारे में जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।