6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2018 : CM राजे के गढ़ में सिद्दू ने किया रोड शो, मानवेन्द्र सिंह को लेकर बोले ये बात..

राजस्थान चुनाव 2018 : CM राजे के गढ़ में सिद्दू ने किया रोड शो, मानवेन्द्र सिंह को लेकर बोले ये बात..
less than 1 minute read
Google source verification
election

election

झालावाड़।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्दू ने सोमवार को झालरापाटन मे कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के समर्थन में रोड शो किया। मानवेंद्र सिंह विरुद्ध भाजपा के जवाब पर सिद्धू ने कहा कि मैं अपने बारे में तो नहीं जानता हूं, लेकिन बाबा ये (मानवेंद्र) विश्वसनीयता की मणि थी, जो मिट्टी में फेंक दी गई थी, कांग्रेस ने उसे उठाया और सोने में जड़ दिया। अब ये चमकेगी।

इसके बाद सिद्दू रोड शो करते हुए मंगलपुरा, बडा बाजार, मोटर गैराज पहुंचे। रोड शो के दौरान जगह जगह स्वागत किया। सिद्धू के सुनने और देखने के लिए सड़क के दोनों ओर घरों और छतों पर लोग जमा रहे। जहां भी काफिला रुका, लोगों ने सिद्धू के साथ सेल्फी ली। रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मंगलपुरा चौराहे पर सिख समाज के लोगों ने स्वागत किया। सिख समाज के लोगों ने सिद्दू को तलवार भेंट की तथा केसरिया दुपट्टा पहनाया।

रोड शो के बीच ही सिद्दू तीन अन्य स्थानों पर कार्यक्रम होने का हवाला देते हुए चले गए। बाद में बस स्टैंड पर सभा को मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह ने संबोधित किया। मानवेंद्र सिंह ने कहा कि आप यह माहौल गांव-गांव में लेकर जाएं। इस दौरान रोड शो में कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।