5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, होली पर बाइक सवार 5 लोगों को डंपर से कुचला, मौत

Rajasthan 5 people murder : राजस्थान के झालावाड़ जिले में होली के मौके पर 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। डंपर चालक ने बाइक सवार पांच लोगों को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
jhalawar.jpg

Rajasthan 5 people murder : झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में होली के मौके पर 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। डंपर चालक ने बाइक सवार पांच लोगों को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना पगारिया थाना क्षेत्र के विनायका गांव की है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक झालावाड़ जिले के विनायका गांव में देर रात दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा। इसके बाद एक पक्ष के पांच लोग शिकायत दर्ज करवाने के लिए बाइक पर सवार होकर पगारिया थाना जा रहे थे। तभी थाने पहुंचने से ठीक पहले डंपर से बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आवर पीएचसी की मोर्चरी में शवों को रखवा दिया है।

थाना अधिकारी ने बताया कि भारत सिंह की गांव में ही किराने की दुकान है। जिस पर शराब पीकर रणजीत सिंह व डूंगर सिंह कुछ सामान लेने आए थे, जहां कहासुनी हो गई। इसके बाद वह रिपोर्ट दर्ज करने जा रहे थे। रात करीब 12 बजे पगारिया थाने जाने से पहले उन्हें डंपर से पीछे से कुचल दिया। इससे पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को आवर पीएससी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।

घटना में मृतक धीरप सिंह, भारत सिंह दोनों सगे भाई है। वहीं, गोवर्धन सिंह भारत सिंह का काका है। तूफान सिंह गांव का ही रहने वाला है। बालू सिंह धीरज सिंह का भांजा है, जो उनके यहां काम करता था।

पगारिया थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पगारिया थाने क्षेत्र के विनायगा गांव निवासी रणजीत सिंह व डूंगर सिंह दोनों भारत सिंह की चाय की दुकान पर कुछ सामान लेने आए थे, इसी दौरान शराब के नशे में कहासुनी हो गई। भारत सिंह ने अपने पिता नारायण सिंह व अन्य को फोन लगाया इस पर उन्होंने लड़ाई झगड़ा करने की बजाई पगारिया थाने में मामला दर्ज करने का निर्णय लिया। इसके बाद दो बाइक पर सवार होकर पांच लोग रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे। इसी दौरान विनयगा गांव के ही रणजीत सिंह व डूंगर सिंह ने थाने पर जाने से पहले उन्हें रास्ते में ही पीछे से डंपर से कुचल दिया। इससे भारत सिंह (22), धीरपसिंह (20 पुत्र नारायण सिंह, तूफान सिंह (33), गोवर्धन सिंह (28) और बालू सिंह(22) की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, इस घटना के बाद गांव में हालात तनाव पूर्ण बने हुए है। होली के मौके पर ऐसे जघन्य हत्याकांड से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। इधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha elections 2024 : राजस्थान के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट... इन चेहरों लगाया दांव, RLP के लिए छोड़ी नागौर सीट