13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: भीमसागर बांध छलकने को बेताब, जल्द खुल सकता है गेट, किसानों के चेहरे खिले

Bheemsagar Dam: मानसून की मेहरबानी से भीमसागर बांध छलकने की कगार पर पहुंच गया है। 1012 फीट की भराव क्षमता वाले बांध में जलस्तर 1008 फीट तक पहुंच चुका है। पानी की लगातार आवक से गेट खुलने की संभावना बढ़ गई है।
2 min read
Google source verification
Bheemsagar Dam

Bheemsagar Dam: फोटो-पत्रिका

झालावाड़। खानपुर क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाने वाले उजाड़ नदी पर बने भीमसागर बांध में इस बार मानसून की अच्छी बारिश से पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। बांध अब अपनी भराव क्षमता के बेहद करीब पहुंच गया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार बांध का जलस्तर 1008 फीट तक पहुंच चुका है, जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 1012 फीट है। ऐसे में बांध में अब महज 4 फीट जगह खाली बची है। पानी की आवक इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में बांध के गेट खोले जाने की संभावना बन सकती है।

पिछले एक सप्ताह से बांध के कैचमेंट क्षेत्र मोड़ी, असनावर और रटलाई में हुई अच्छी बारिश का असर जलस्तर पर दिखाई दे रहा है। बारिश के कारण बांध में तेजी से पानी पहुंच रहा है। विभाग के मुताबिक वर्तमान में बांध में 70 प्रतिशत से अधिक जलभराव हो चुका है। यदि अगले एक-दो दिन भी अच्छी बारिश होती है तो बांध अपनी निर्धारित भराव क्षमता तक पहुंच सकता है।

10 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि को मिलेगा पानी

भीमसागर बांध खानपुर उपखंड के किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे 10 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि सिंचित होती है। बांध की दायीं और बायीं मुख्य नहरों के जरिए आसपास के दर्जनों गांवों के खेतों तक पानी पहुंचता है। रबी के सीजन में गेहूं, चना, सरसों और धनिया जैसी फसलों के लिए बांध का पानी किसानों के लिए काफी अहम माना जाता है।

12 से अधिक गांवों की बुझाता है प्यास

सिंचाई के अलावा भीमसागर बांध क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खानपुर कस्बे सहित 12 से अधिक गांवों में बांध से जलापूर्ति की जाती है। मोड़ी भीमसागर, गोलाना और आसपास के कई गांव इसके जलस्रोत पर निर्भर हैं। गर्मियों में क्षेत्र के अन्य जलस्रोतों में पानी कम होने के दौरान भीमसागर लोगों की पेयजल जरूरत पूरी करने में अहम भूमिका निभाता है।

गेट खुलने की संभावना से किसानों में खुशी

बांध में लगातार बढ़ते जलस्तर से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान नेता नीरज शर्मा के अनुसार हर साल किसानों की निगाहें भीमसागर बांध के भरने पर रहती हैं। इस बार अच्छी जल आवक से रबी सीजन में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

वहीं, जल संसाधन विभाग ने बांध की निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों के अनुसार जलस्तर भराव क्षमता तक पहुंचने और पानी की आवक जारी रहने पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गेट खोले जा सकते हैं। संभावित जल निकासी को देखते हुए निचले इलाकों में भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह वीडियो भी देखें :

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग