5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मन की ‘बात‘ नहीं, मन की ‘सरकार‘! राहुल बोले – आप जो ऑर्डर देंगे वो हम करके दिखाएंगे

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rahul gandhi

झालावाड़। कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi ने बुधवार को मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र Jhalawar में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, आप लोग रीड की हड्डी हैं। आप लाठी खाते हो। चुनाव का समय है, पैराशूट वालों का समय है। ऊपर की ओर देखो पैराशूट के धागे कट रहे हैं। अब पैराशूट वालों को टिकट नहीं मिलेगा। पैराशूट और लास्ट वालों के एक-एक करके धागे कटते जाएंगे। सही लोगों को टिकट मिलेगा। आप जाओ और बूथ पर लग जाओ, कांग्रेस को जिताओ और कांग्रेस की सरकार बनाओ। कांग्रेस की विचारधारा वालों को ही टिकट मिलेगा। आप लोगों के मन की सरकार बनेगी, आप जो ऑर्डर देंगे वो हम करके दिखाएंगे। कार्यकर्ताओं से कहा, आप शेर हो, जाकर दिखाओ कांग्रेस पार्टी का क्या मतलब है। कांग्रेस विचारधारा की लड़ाई लड़ो।

राहुल ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सीबीआइ डायरेक्टर ने रफाल विमान खरीद पर सवाल उठाए तो उन्हें मंगलवार रात बुलाकर हटा दिया। राहुल ने रफाल खरीद प्रकरण पर कहा, इसमें अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया गया है। मोदी देश के 15-20 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसान, मजदूर और छोटे दुकानदारों की खून पसीने की कमाई को लगा रहे हैं। मोदी के साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद पुत्र को भी राहुल ने उन्हीं के घर में घेरा।

किसानों से शुरुआत
राहुल ने कहा, यदि पूरी दुनिया में यदि देश का नाम रोशन हुआ है तो वह मोदी ने नहीं किया, न राहुल ने किया न किसी बीजेपी या कांग्रेस ने नेता किया है। किसान, मजदूर और छोटे दुकानदारों की मेहनत से देश का विकास हुआ है। ऐसे में जब प्रधानमंत्री कहते हैं कि मेरे आने से पहले हाथी सो रहा था, यानी देश सो रहा था तो यह अपमान है। हाड़ौती में गत एक साल में 13 से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। राहुल ने संबोधन की शुरुआत ही लहसुन किसानों से की। कहा, ना आपको पूरा भाव मिलता है ना बोनस। आपके हिस्से का पैसा सरकार चुनिंदा उद्योगपतियों को दे रही है।