
Rajasthan Rain Alert: मारवाड़ में तापमान में उतार चढ़ाव के बीच सर्द मौसम बना रहा। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और हल्की बारिश हुई। झालावाड़ जिले के सुनेल में आज सुबह मेघ बरसे। वहीं जयपुर, भीलवाड़ा, नागौर और हनुमानगढ़ में अलसुबह घना कोहरा छाया रहा। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 3 घंटों के लिए झालावाड़ जिले और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया।
वहीं अजमेर की बात करें तो यहां सर्दी की रंगत अब बढ़ गई है। गुरुवार सुबह आसमान और अरावली की पहाड़ियों पर धुंध दिखाई दी। मौसम में ठंडक बढ़ गई। दिनभर तेज धूप निकली। शाम को फिर सर्दी घुल गई। अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान धुंध में लिपटा नजर आया। अरावली की पहाड़िय़ां भी नजर नहीं आईं। सुबह 7 बजे सूरज निकला, लेकिन ठंडक बनी रही। लोग स्वेटर-शॉल और जैकेट में लिपटे रहे। दोपहर होते-होते धूप में तीखापन बढ़ गया। देर शाम मौसम में ठंडक हो गई। हल्की धुंध भी दिखाई दी।
एक सप्ताह में बदला मौसम
नवम्बर के पहले पखवाड़े में मौसम सामान्य था। अधिकतम तापमान 31 से 33 और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस तक था। दिवाली के बाद इसमें तब्दीली हुई। नवम्बर के अंतिम सप्ताह में कोहरा, बरसात और ठंडी हवाओं ने सर्द एहसास कराया। अब साल का अंतिम माह शुरू हो गया। पूरे दिसम्बर और जनवरी में तेज सर्दी, कोहरा और मावठ के आसार हैं।
Published on:
01 Dec 2023 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
