8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज इस संभाग में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather Update: सर्दी की रंगत अब बढ़ गई है। प्रदेश में रात के पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पर आ गया। मौसम केन्द्र जयपुर की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 1 Dec 2023, 8:23 AM IST

rain_alert.jpg

Rajasthan Weather Update: सर्दी की रंगत अब बढ़ गई है। प्रदेश में रात के पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पर आ गया। मौसम केन्द्र जयपुर की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और गिरावट होगी। पारा तीन से चार डिग्री तक गिरेगा। प्रदेश में कुछ जिलों में हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रही।

वहीं राजधानी जयपुर में शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार रहेंगे। इससे तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार जयपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

विजिबिलिटी नहीं होने से सुबह 10.30 बजे तक की फ्लाइट्स हुई डिले
उदयपुर में लेकसिटी में दोपहर 12 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। झीलें और आसपास की पहाड़ियां कोहरे की आगोश में रहीं। मौसम विभाग डबोक के अनुसार सुबह 5.30 तक विजिबिलिटी 500 मीटर तक थी तो 8 बजे तक 900 मीटर थी। डबोक एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली, मुंबई, जयपुर की उड़ानें प्रभावित रहीं। दिल्ली से उदयपुर और राजकोट से उदयपुर आ रही फ्लाइट को कोहरे के कारण जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। इससे यात्रियों को असुविधा हुई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बारिश के बाद अब ये आया मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

13 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
माउंट आबू : 5
भीलवाड़ा : 12
अलवर : 12
सीकर : 12.5
चित्तौडगढ़ : 12.4
एरिन रोड : 12.8
जैसलमेर : 12.8
सिरोही : 9.7
फतेहपुर : 11

यह भी पढ़ें : नई आफत,अब आने वाला है तूफान, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी कर दिया अलर्ट