
आहार खिलाकर किया संस्कार
झालरापाटन. महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्रासन दिवस मनाया। झालरापाटन ब्लॉक के चंगेरी, कोलाना, दुर्गपुरा, मंडावर, गागरोन, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को आहार खिलाकर उनका संस्कार किया। परियोजना अधिकारी निर्मला चतुर्वेदी ने अभिभावकों को अन्नप्रासन संस्कार का महत्व बताया। बच्चों का टीकाकरण किया गया। महिला पर्यवेक्षक नजमा परवीन ने भी जानकारी दी।
भवानीमंडी. आंगनबाड़ी केन्द्र पर ६ माह के बालकों को प्रथम बार अन्नग्रहण कराया गया, इस दौरान बच्चों को खीर खिलाई। वार्ड १३ की कार्यकर्ता संगीता गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के तहत बच्चों को पहली बार अन्न खिलाया। सहायिका डिम्पल पंवार भी मौजूद थी।
महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह
बैरागढ़. कस्बे के आंगनबाड़ी संख्या 2 पर स्तनपान दिवस मनाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। सरपंच कंवरलाल ऐरवाल, ग्राम विकास अधिकारी शैलेन्द्र शर्मा ने अन्नप्राशन किया। एएनएम सुमन मेहरा, आशा सहयोगिन, सहायिका मौजूद रहीं।
गर्भवती महिलाओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण
झालावाड़. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के तहत गुरूवार को सभी संस्थाओं पर सुबह 8 से 2 बजे तक गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व जॉच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि 59 चिकित्सा संस्थानों पर 1957 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जॉच की गई।
बीएलओ को किया निलम्बित
झालावाड. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संपादन के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की प्रदत्त शक्तियों के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण भागों पर बीएलओ नियुक्त किए गए थे। इस सन्दर्भ में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी तहसीलदार झालरापाटन द्वारा अवगत कराए जाने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार मीणा ने भाग संंया 44 के बीएलओ कमलेश अग्रवाल अध्यापक राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुरा झालावाड़ को तहसील कार्यालय से बीएलओ द्वारा तामिल नहीं लेने एवं चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कर्तव्यों का निर्वहन नहीं पर निलंबन कर मुख्यालय सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी तहसीलदार झालरापाटन किया गया।
प्लेसमेंट के तरीके समझाए
झालरापाटन. इंजीनियरिंग कॉलेज में इंडक्शन कार्यक्रम में बी-टेक प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को केंद्र व राज्य सरकार की छात्रवृति योजना व इसे प्राप्त करने के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन व नारा लिखो प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अभिषेक सोनी, अभिषेक कुमार व उपमा व्यास ने जानकारियों दी।
Published on:
10 Aug 2018 04:06 pm
