
डंपर और बाइक में हुई भिडंत, बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम
झालरापाटन.
राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित गिन्दोर तिराहे पर रेलवे अंडरपास के नजदीक रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक डंपर व बाइक के बीच दोपहर के समय टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार की मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
असनावर से परीक्षा देने जा रहा था
इस मामले में थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि असनावर निवासी पूर्व सरपंच बापूलाल भील का पुत्र राजूलाल भील (28) बाइक पर सवार होकर असनावर से परीक्षा देने के लिए झालावाड़ जा रहा था। इसी दौरान रेलवे पुलिया के एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मृत्यु हो गई।
न्यायालय में था सहायक कर्मचारी के पद पर
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक राजूलाल भील के परिजनों में मातम पसर गया। स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक राजूलाल झालावाड़ न्यायालय में सहायक कर्मचारी के पद पर था।
Published on:
23 Dec 2018 07:52 pm
