5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो माह बाद भी पूरी नही बन सकी सड़क

-गोकुलपुरा सम्पर्क सड़क अधूरी से परेशानी
less than 1 minute read
Google source verification
Road can not be completed even after two months

दो माह बाद भी पूरी नही बन सकी सड़क

दो माह बाद भी पूरी नही बन सकी सड़क
-गोकुलपुरा सम्पर्क सड़क अधूरी से परेशानी
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकट में स्थित जामुनिया से गांव गोकुलपुरा तक सम्पर्क सड़क के निर्माण की तय अवधि दो माह ज्यादा गुजर जाने के बाद भी अभी तक सड़क पूरी नही बनने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने मुख्य सड़क के निकट ही काम अधूरा पटक रखा है व रास्ते के बीच में मलवा डाल रखा है। सरकारी स्कूल के सामने भी रोड़ अधूरा पड़ा है। बीच बीच में सीसी रोड़ बना दिया गया लेकिन उसका उपयोग नही हो पा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से मिसिंग लिंक सड़क गोकुल पुरा तक के निर्माण के लिए 1.60 लाख की लागत से सीसी रोड़ स्वीकृत किया गया था। इसका काम 22 जुलाई 2018 से शुरु होकर 19 फरवरी 2019 को पूरा होना था लेकिन दो माह ज्यादा बीत जाने के बाद भी अभी तक सड़क का निर्माण पूरा नही किया गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-सड़क का काम शीघ्र पूरा करवाया जाएगा
इस सम्बंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग झालावाड़ के अधिशाषी अभियंता आर.के.सोनी का कहना है कि हाई वे से गांव गोकुलपुरा तक के लिंक रोड़ का काम शीघ्र पूरा करवाया जाएगा।