4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिणवा के बाद अब ये नेता हुआ कांग्रेस में शामिल, CM गहलोत ने माला पहनाकर किया स्वागत

रिणवा के बाद अब ये नेता हुआ कांग्रेस में शामिल, CM गहलोत ने माला पहनाकर किया स्वागत
2 min read
Google source verification

झालावाड़।

लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) से ठीक पहले राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मियां परवान पर हैं। सियासत के बड़े चहरे एक पार्टी का दामन छोड़ दूसरे का दामन थाम रहे हैं। वहीं, अब लोकसभा चुनाव से पहले चल रही उथल-पुथल के बीच झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र ( Jhalawar Lok Sabha Constituency ) से बड़ी खबर है। चुनावों से पहले अब एक और नेता ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। झालवाड़ के दांगी समाज के नेता श्रीलाल दांगी ने गुरुवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस दौरान CM गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने दांगी का माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत भी किया। बता दें कि श्रीलाल दांगी ने वसुंधरा राजे के गढ़ झालरापाटन से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।


एक दिन रिणवा हुए कांग्रेस में शामिल

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बीच जोड़तोड़ की राजनीति चरम पर है। वसुंधरा सरकार में देवस्थान विभाग राज्यमंत्री रह चुके राजकुमार रिणवा भी एक दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ( Rajkumar Rinwa ) ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। चूरू में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे की उपस्थिति में रिणवा ने कांग्रेस की सदस्यता ली। रिणवा तीन बार भाजपा के विधायक रहे। उनके रहते हुए इलाके में भाजपा आगे बढ़ी। इसके बावजूद बिना किसी कारण के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी। अब उनकी घर वापसी हो रही है।


किरोड़ी बैंसला हुए BJP के

कुछ दिनों पहले राजस्थान में मिशन-25 को दोहराने के लिए भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए गुर्जर समाज के दिग्गज नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ( Kirori Singh Bainsla Joins BJP ) को अपने साथ मिला लिया था। इस दौरान बैंसला अपने बेटे विजय बैंसला के साथ भाजपा में शामिल हुए।


इन बड़े-बड़े दिग्गजों ने दिया झटका

आपको बता दें कि 26 मार्च को जयपुर में राहुल गांधी की सभा के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए 12 निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा सरकार में मंत्री रहे घनश्याम तिवाड़ी ( ghanshyam tiwari ) और सुरेन्द्र गोयल ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जिला प्रमुख मूलचन्द्र मीणा और भाजपा से बागी होकर हाल ही महापौर बने विष्णु लाटा भी कांग्रेस में शामिल हो गए। इनके अलावा जनार्दन सिंह गहलोत और पूसाराम ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।