5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब की टीम रही सिरमौर, राजस्थान उपविजेता

-अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता
1 minute read
Google source verification
Sirmaur, Rajasthan runner-up, Punjab's team

पंजाब की टीम रही सिरमौर, राजस्थान उपविजेता

पंजाब की टीम रही सिरमौर, राजस्थान उपविजेता
-अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता
झालावाड़. शहर के भवानी क्रिकेट मैदान में महाराजा हरिशचंद स्पोट्र्स अकादमी की ओर से आयोजित 20 वीं क्रिकेट खिलाड़ी दशरथ सिंह झाला अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पंजाब की टीम सिरमौर रही। पंजाब ने राजस्थान की टीम को 97 रन से हरा कर विजय प्राप्त की। पंजाब की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 209 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें बल्लेबाज करन चौधरी ने 70 रन व इमरान ने 57 रनों का योगदान दिया। राजस्थान के गेंदबाज दिव्यप्रताप ने 35 रन देकर 2 विकेट लिए।
-जवाब में राजस्थान की टीम ने लक्ष्य का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो सकी। टीम 14.4 ओवर में ही 112 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाज अफान ने 45 रन बनाए बाकी कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नही कर सका। पंजाब के गेंदबाज नावेद ने लगातार 4 गेंद पर चार विकेट लेकर दर्शकों की रोचांचित कर दिया। उन्होने 10 रन देकर 5 विकेट लिए। सुल्तान ने 27 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए।
-यह खिलाड़ी रहे विशेष
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर पंजाब के सुल्तान, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पंजाब के नावेद, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण राजस्थान के जनमेश राणा, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पंजाब के शारुल रहे। प्रतियेागिता में अम्पायर रघुनंदन शर्मा, अनिल वर्मा, स्कोरर जयपाल सिंह यादव, लक्ष्मीकांत शर्मा, कामेन्टेटर गजेंद्र मालवीश्, परमानंद भारती व रामेश्वर सिंह चौहान रहे।
-विजेताओं को किया पुरस्कृत
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा, विशिष्ठ अतिथि सीताराम चौधरी व लईक खान रहे। अध्यक्षता महीजीत सिंह ने की। स्वागत अकादमी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह झाला ने व संचालन ओम पाठक ने किया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम व स्र्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
-(जितेंद्र जैकी, झालावाड़)