5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गति रुकी, विकास के कार्य बंद होने की कगार पर: वसुंधरा राजे

मेला मैदान में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलीं भजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री
2 min read
Google source verification
Speed stopped, on the verge of closure of development work: Vasundhara

गति रुकी, विकास के कार्य बंद होने की कगार पर: वसुंधरा राजे

मनोहरथाना ञ्च पत्रिका. राजस्थान में कांग्रेस सरकार आते ही सब काम ठप हो गए हैं। विकास की गति रुक गई है, जो काम भाजपा सरकार ने चलाए, वे बंद होने की कगार पर हंै। गरीब और जरूरतमन्द के लिए शुरू की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद करने का काम शुरू हो गया है। इससे बड़ी संख्या में गंभीर रोगियों को लाभ मिल रहा था। अब लोग परेशान हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। मनोहरथाना के मेला मैदान में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि हाल ही चुनाव में उम्मीदवार के लिए शिक्षा की अनिवार्यता खत्म कर दी। हमने पढ़े-लिखे लोगों को आगे लाने के लिए कई काम किए, शिक्षा को बढ़ावा दिया, लेकिन अब कांग्रेस सरकार को पढ़े-लिखे की जरूरत नहीं है। लोकसभा चुनाव में इसका बदला लेने का अवसर आ गया है। गरीबों का भला मोदीजी ही कर सकते हंै। भोली-भाली जनता ने चुनाव में कांग्रेस के झूठे वादों के झांसे में आकर वोट दे दिया, लेकिन अब जनता दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगी। राजे ने सभा खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
सम्मेलन में पूर्व मंत्री यूनुस खान, जिला प्रमुख टीना भील, विधायक गोविंद रानीपुरिया, खानपुर विधायक नरेन्द्र नागर, श्यामसुंदर शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय जैन, जिला मंत्री घनश्याम भंडारी, लोकसभा प्रभारी प्रहलाद पंवार आदि मंच पर उपस्थित थे। मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया ने जताया।
रायबरेली का हाल बुरा
राजे ने बताया कि वह कुम्भ में गईं थी। इस दौरान रायबरेली भी गईं, लेकिन वहां विकास के नाम पर कुछ भी देखने को नहीं मिला। कांग्रेस के निर्वाचन क्षेत्र का हाल बुरा मिला। गंदी गलियां दिखी, लेकिन फैक्ट्री कहीं नहीं दिखी। छोटी-छोटी दुकानें लगी हैं। हमने तो चार लेन 4 साल में ही कर दिखाया। कांग्रेस तो 50 साल से रायबरेली में राज कर रही है।
पूर्व विधायक का विरोध
सम्मेलन में आए पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा पर तंवर समाज के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। उनका आरोप है कि प्रधान मोरम बाई को रिश्वत के मामले में फंसाने में पूर्व विधायक का हाथ है। इस दौरान पांच मिनट तक हंगामा भी हुआ। इसके बाद वसुंधरा राजे की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पूर्व विधायक को मंच से नहीं बोलने दिया गया।
किसानों को जल्द मिले बीमा राशि
झालावाड़. सांसद दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को शिष्टमंडल ने कलक्टर से भेंट कर डग क्षेत्र के ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों को मुआवजा और फसली बीमा उपलब्ध कराने की मांग की। इसमें बताया कि पचपहाड़ व डग क्षेत्र में गत 13 फरवरी को ओलावृष्टि एवं शीतलहर के प्रभाव से सरसों, धनिया, चना व गेहूं की को भारी नुकसान हुआ है। शीघ्रता से गिरदावरी तैयार कराकर मुआवजा दिलाया जाए। श्रीकृष्ण पाटीदार, डग विधायक कालूराम मेघवाल, दिनेश जैन आदि उपस्थित थे।