
छात्रों ने आक्रोश रैली निकाली, कॉलेज की समस्या दूर करने की मांग
छात्रों ने आक्रोश रैली निकाली, कॉलेज की समस्या दूर करने की मांग
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. राजकीय महाविद्यालय में रिक्त पद भरने व अन्य समस्याओं को दूर करने की मंाग को लेकर एनएसयूआई की ओर से शुक्रवार को आक्रोश रैली निकाली गई व जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में महाविद्यालय में व्याख्याताओं के रिक्त पद भरने, पुस्तकालयध्यक्ष की स्थाई नियुक्ति, लिपिकों की कमी को दूर करने, व्याख्याताओं को समय पर आने के लिए पाबंद करना ताकि कक्षाएं समय पर लग सके आदि मांगें की गई। रैली महाविद्यालय से शुरु होकर, मूर्ति चौराहा, मामा भानेज चौराहा होकर मिनी सचिवालय पहुंची। यहां विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई।
-इनकी रही अगुवाई
इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, महासचिव पंकज लोधा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय सिंह गुर्जर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा, पूर्वछात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हाड़ा, पूर्व महासचिव कन्हैयालाल माली, एनएसयूआई नेता ललित गुर्जर, अंतरिक्ष माथुर, शाहरुख मेव, अक्षय लोधा, योगेश पाटीदार, मेघराज मीणा, राम लोधा, नमन जैन, राहुल प्रजापत, महेश बैरागी, भूपेंद्र, ललित लोधा, दिलकुश भील, अजय सिंह, उमेश पाटीदार, सुमित परिहार, अनिल मीणा व राकेश लोधा की अगुवाई में दर्जनों छात्रों ने हाथों में झंडे लेकर व नारेबाजी करते हुए ढ़ोल के साथ रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। मिनी सचिवालय में छात्रों ने जिला कलक्टर कार्यालय के अंदर जाने के लिए पुलिस से मशक्कत की। इस दौरान पुलिसकर्मियों व छात्रों के बीच कुछ देर झड़प, कहासुनी व धक्कामुक्की भी हुई। बाद में छात्र संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने अंदर जाकर जिला कलक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
राणा पूंजा जयंती मनाई
-भील छात्र संगठन ने किया आयोजन
झालावाड़. एकलव्य भील समाज छात्र संगठन की ओर से शुक्रवार को भील छात्रावास में वीर राणा पूंजा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक दुर्गालाल भील, जिलाध्यक्ष राजेश भील, उपाध्यक्ष दिलकुश भील, महासचिव चंद्रप्रकाश भील, अनिल भील, धनराज भील, राकेश भील, दिलीप, गोपाल, रामस्वरुप व तोलाराम भील ने विचार व्यक्त किए।
Updated on:
05 Oct 2018 06:14 pm
Published on:
05 Oct 2018 06:14 pm
