
छात्राओं ने किया योगाभ्यास व श्रमदान, ली नशामुक्ति की शपथ
छात्राओं ने किया योगाभ्यास व श्रमदान, ली नशामुक्ति की शपथ
-राजकीय महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व राजकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से चल रहे विशेष शिविर में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया, नशामुक्ति की शपथ ली तो कही योग व प्राणायाम सीखे।
राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य ड़ॉ सतीश सारस्वत ने शिविर के महत्व के बारे में बताया। प्रथम चरण में कार्यक्रम अधिकारी ड़ॉ विजय प्रकाश मीणा ने 'राष्ट्र बोध' के बारे में बताया कि युवा चेतना किस प्रकार राष्ट्र निर्माण में किस प्रकार भागीदार हैं। मुख्य अतिथि योगाचार्य पंडि़त सत्य प्रकाश शर्मा ने योग का महत्व व विभिन्न आसनों के बारे में जानकारी दी। उन्होने विभिन्न प्राणायाम, वृहस्ती प्राणायाम, कपालभाती, बाहृय प्राणायाम, उज्जयी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम अग्निशार योग क्रिया और सिंहासन योग क्रिया आदि का अभ्यास कराया गया व इनके महत्व बताए। शंाति पाठ द्वारा योगाभ्यास का समापन किया। द्वितीय चरण में कृष्ण मोहन देवड़ा स्काउड़ एंड़ गाइड़ प्रशिक्षक ने छात्राओं कों नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। विभिन्न लोक गीतों के गायन, खेल के माध्यम से नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। तृतीय चरण में छात्राओं ने महाविद्यालय के उद्यान में श्रमदान किया इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी बाई मीणा, ड़ॉ. रेणु शर्मा, मनीषा वर्मा, दिलीप सिंह, इंद्वा सेनी, अजय मीणा व नेहा पालीवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरी में श्रमदान कर सफाई की गई। बोद्विक सत्र में हिंदी विभाग के सहायक आचार्य देवीलाल रोज, वनस्पति शास्त्र के सहायक आचार्य बहादुर सिंह मीणा, रसायन शास्त्र के सहायक आचार्य साहिब सिंह मीणा, इकाई प्रभारी डॉ.ओम प्रकाश बैरवा, अखयराज मीणा व रामकिशन माली ने भी विचार व्यक्त किए।
राजकीय महाविद्यालय छात्रा इकाई के शिविर में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता मेंं प्रथम चेतना कुमारी व द्वितीय किरण मेहरा रही। कार्यक्रम प्रभारी डॉ.रेखा भदौरिया ने बताया कि शिविर का शुभारम्भ मां सरस्वती के पूजन से हुआ। छात्राओं ने सबसे पहले योग कर श्रमदान किया व परिसर की सफाई की। इस अवसर पर डॉ. रुपम कुलश्रेष्ठ, डॉ. अशोक कंवर शेखावत व अर्जुमंद कुरैशी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
Published on:
20 Dec 2018 06:17 pm
