3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो साल से कागजों में चल रहा रामपुरिया विद्यालय

रामपुरिया राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्र नामांकन शून्य होने के बावजूद भी कागजों में चल रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification

रामपुरिया राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्र नामांकन शून्य होने के बावजूद भी कागजों में चल रहा है। उपखण्ड अधिकारी दीनदयाल बाकोलिया ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को रामपुरिया, गोपालपुरा, बैलास राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं रतनपुरा, झीकनी, बडगांव में विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें रामपुरिया स्कूल गत दो वर्ष से कागजों में संचालित मिला। यहां भवन खण्डहर है। घास उग रही है।

फाटक -खिडकियां टूटे तथा शौचालय ध्वस्त हो रहा हैं। इस विद्यालय में नामांकन शून्य है। फिर भी यहां दो वर्ष से एक शिक्षाकर्मी व शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर लगा हुआ है। शिक्षाकर्मी से पूछताछ में बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है। वहीं गोपालपुरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय एक कमरे में चलता मिला।

यहां एक कमरे में ही स्टोर ऑफिस है। उसी कमरे में एक से पांचवीं तक की कक्षाएं संचालित होती है। इसी एक कमरे में सर्दी, गर्मी, बरसात तीनों मौसम में अध्यापन कार्य करवाया जाता है। उपखण्ड अधिकारी ने मौके पर सुझाव दिया कि ग्रामीणों से भामाशाह सहयोग लेकर टीनशेेड, त्रिपाल, दरी-टाटपट््रटी आदि से अस्थाई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि रतनपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र 151 हैं। यहां शिक्षकों की कमी है। विद्यालय में 2-3 माह से पौषाहार प्राप्त नही हो रहा है। बडगांव राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 93 नामांकन है, उपस्थित 8 2, झीकनीं में 16 9 में से 123, रतनपुरा में 151 में से 136 , गोपालपुरा में 42 में से 33, बैलास में 19 में से 3 उपस्थित मिले। रामपुरिया में शून्य नामांकन मिला।