
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दौरा
रायपुर. कस्बे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कस्बे में आगमन पर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बरड़ी के बालाजी मैदान में राजे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिले की सभी विधानसभा सीट भाजपा की झोली में ड़ालकर आपने परचम लहराया है, यह तो टे्रलर है जिसे उत्साह से आगे भी बरकरार रखना है। रायपुर क्षेत्र मण्डल के 51 बूथ केन्द्रों में से 16 पर हम पीछे रहे हंै, इन पर अब लीड लेनी है। हमनें रायपुर क्षेत्र में किसानों का 29 करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया। राजे ने कहा कि हम एक ही परिवार हैं, इसमें सभी मजहब आते हैं और सभी से दिल का रिश्ता है। जिले व प्रदेश में स्वाइन फ्लू से लोगों की स्थिति खराब हो रही है, लेकिन सरकार ने रोकथाम के लिए कुछ नहीं किया। रायपुर के बूथ क्रमांक 16 8 में भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक मत मिलने पर बूथ अध्यक्ष पूनमचन्द राठौर का आभार जताया। अकलेरा प्रधान पद पर रेशम बाई द्वारा चार्ज लेने पर मंच पर फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान विधायक नरेन्द्र नागर, श्रीकिशन पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय जैन, जिला प्रमुख टीना भील, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीता पाण्डे, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष राहूल सोनी, व्यापार संघ अध्यक्ष बजरंग गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता बल्लू सिंह चौहान, पूर्व प्रधान रामकरण दांगी, जनपद नाथूलाल टेलर, पूर्व जिला मंत्री प्रताप सिंह झाला, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हुकुम पाटीदार, सरपंच हेमकंवर, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
--पूरे देश की नजर थी झालरापाटन पर
पिड़ावा. पूर्व मुख्यमंत्री और नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे सोमवार को पिड़ावा के दौरे पर रही। राजे कार्यक्रम स्थल कोटड़ी रोड पर पद्मनाभ परिसर में साढ़े तीन घंटे देर से लगभग शाम ५.३० बजे पहुंची। सबसे पहले राजे ने एक दर्जन महिलाओं को प्रधानमंत्री योजना गैस कनेक्शन दिए। इसके बाद कहा कि झालरापाटन विधानसभा के चुनाव परिणामों पर पूरे देश की नजर थी। पिड़ावा में हमनें करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए। नगर के 7 बूथों में सभी बूथ जीतने का पूरा भरोसा था, लेकिन चार पर भाजपा पीछे रही। इसके लिए पालिका अध्यक्ष बूथों पर जाकर लोगों से बात करें और समस्याओं को हल करें। ग्रामीण क्षेत्रों में 6 0 बूथों में से हमें 34 बूथों पर हमें जीत मिली। कांग्रेस ने सरकार बनने के 10 दिन बाद बाद किसानों के सम्पूर्ण कर्जे माफी का वादा किया, लेकिन अब बहाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस वादे कर लोगों को गुमराह करती है। उन्होंने क्षेत्र में बिजली की स्थिति के बारे में सवाल किया तो लोगों ने कटौती की बात की। इस सरकार के आने के बाद अब जयपुर में ही बिजली की कटौती शुरू ही तो ग्रामीण की क्षेत्रों की स्थिति क्या होगी। राजस्थान में स्वाइन फ्लू महामारी के रूप बढ़ रही है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अभी सरकार बने महज एक ही माह हुआ है लेकिन अभी से जनता परेशान है। लोकसभा चुनाव में भी झालावाड़ संसदीय क्षेत्र की सभी आठ ही सीटों पर भाजपा विजय प्राप्त करेगी। दौरान पालिकाध्यक्ष निर्मल शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र जैन, मण्डल अध्यक्ष कमल कासलीवाल, रमेश दांगी, प्रमोद जैन युमो के प्रकाश सिंह, देवीसिंह, दानूसिंह और हरिमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
--विदेशों तक झालावाड़ जिले की पहचान बनी
झालरापाटन. भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि तीन दशक में झालावाड़ जिले की विदेशों तक पहचान बनी है। व्यापार संघ के होटल पूर्वज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राजे ने कहा कि तीन दशक पहले जब उन्होने यहां से राजनीति की शुरूआत की तब यह जिला पिछड़े जिलों की श्रेणी में आता था। आज हम सभी के प्रयासों से यहां पर एअरपोर्ट, रामगंजमंडी से भोपाल रेल लाइन, उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज, कारखाने, मुकंदरा टाइगर हिल्स, फोरलेन सहित सड़को का जाल, पर्यटन के कई संसाधन यहां पर विकसित हुए हैं। इन सभी चीजों के कारण आने वाले दिनों में इस जिले की औद्योगिक क्षेत्र के रूप में पहचान होगी। व्यापार संघ उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय को अपने साथ जोड़कर खेती को व्यापार में शामिल करें। आईटी क्षेत्र को यहां विकसित करंे। व्यापार संघ को कार्यालय भवन के लिए जमीन दिलाने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। व्यापार संघ अध्यक्ष विजय मेहता ने कहा कि सफल व्यापार करने के लिए संघ मोटीवेटर का व्यापारियों को प्रशिक्षण दिलाएगा तथा व्यापारियों के हितो की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहेगा। उपाध्यक्ष विजय मूदंड़ा ने झालरापाटन के साथ
ही व्यापार संघ का इतिहास बताया। सचिव चेतन नामदेव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। हर्ष मूंदड़ा ने सफल व्यापार के गुर बताए। पूर्व मुख्यमंत्री ने व्यापार संघ पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यो को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी सदस्यो ने राजे का अभिनंदन किया। कोषाध्यक्ष सीए अरविंद गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
Updated on:
22 Jan 2019 03:37 pm
Published on:
22 Jan 2019 03:37 pm
