5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पालना गृृह में आई नन्ही लाड़ो…

-अस्पताल में छोड़ गई ममता
less than 1 minute read
Google source verification
The little girl in the crib is in the house ...

पालना गृृह में आई नन्ही लाड़ो...

पालना गृृह में आई नन्ही लाड़ो...
-अस्पताल में छोड़ गई ममता
झालावाड़. राजकीय हीरा कुंवर महिला चिकित्सालय के बाहर स्थित पालना गृह में शुक्रवार शाम एक नन्ही नवजात कन्या की किलकारी गूंज उठी। इस अज्ञात नवजात को कोई पालना गृह में छोड़ गया। राजकीय हीराकुंवर महिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम 4.35 बजे पालना गृह से अलार्म बजने की आवाज आई इस पर तुरंत महिला कर्मचारी को वहां भेजा गया इस पर पालना गृह में एक नवजात बच्ची नजर आई उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया। वार्ड में बालिका के इलाज में जुटे चिकित्सक डॉ. गौतम नागोरी, डॉ. के.सी.डांगल, डॉ. अभिषेक व डॉ. हनुमान ने बताया कि बच्ची का जन्म 6 से 8 घंटे के बीच का लगता है व वजन कम है। क्योकि नवजात का वजन कम से कम 2500 ग्राम होना चाहिए लेकिन इस बालिका का वजन 17.20 ग्राम है। फिलहाल उसके लिए 24 से 48 घंटे अत्यंत नाजुक है।
-पहले भी मिली थी कन्याएं
राजकीय हीरा कुंवर महिला चिकित्सालय के पालना गृह में इससे पहले भी चार नवजात कन्याएं छोडी गई थी। सबसे पहले मिली कन्या का नाम अस्पताल वालों ने वैदही रखा था, उसके बाद आई आयशी। एक नवजात को रेफर कर दिया गया था व एक कन्या को बचाया नही जा सका। शुक्रवार को मिली कन्या का नाम क्वीन (रानी) रखा गया है।
-(जितेंद्र जैकी, झालावाड)