
तारों पर बंदर कूदे तो गुल हो गई मतदान केंद्र की बिजली्
झालावाड़. शहर के पुराना तोपखाना स्थित राजकीय छात्रावास में बनाए मतदान केंद्र की छत से तारों पर बंदर कूदने से बिजली गुल हो गई थी। इस दौरान यहां गर्मी के मारे मतदाता परेशान होते रहे। जानकारी के अनुसार यहां दो महिलाओं को गर्मी के मारे चक्कर भी आ गए। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह भी वहां पहुंचे। उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को लताड़ा। बाद में तुरंत बिजली ठीक कर दी गई थी। झालावाड/ जिले में मतदान केंद्र 40 पर बिजली नहीं होने से एक घण्टा देरी से शुरू हुआ
बारां-झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र में पहले दो घंटे यानि सुबह 7 से 9 बजे तक 15.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह जानकारी जिला कंट्रोल रूम से मिली है। जिले में पिछले दिनों से लगतार पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मतदाता सुबह 7 बजे ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। करीब 46 डिग्री चल रहे तापमान को देखते हुए सभी सुबह ही मतदान करना चाहते हैं। ऐसे में मतदान केंद्रों पर सुबह लंबी कतारें लग गई। पिड़ावा कस्बे के मतदान केंद्र 248 में मोकपोल होने के बाद तकनिकी खराबी आने के कारण 7.17 तक भी मतदान शुरू नहीं हुआ। मतदान कराने आये पोलिंग पार्टी ने उच्च अधिकारी को बेलेट इशु नहीं होने की सूचना दी । पिड़ावा 7.32 पर शुरू हुआ मतदान ।सोजपुर के मतदान केंद्र पर बढऩे लगी कतारें। झालावाड/जिले में झालावाड बारां लोकसभा क्षेत्र के झालरापाटन में 7एखानपुर में 15ण्37एमनोहरथाना में 12ण्6: तथा डग में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ!
झालावाड़ में आज सोमवार को झालावाड़ बांरा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद शर्मा ने झालावाड़ में राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुरा में अपना मत डाला। उन्होंने मिडिया से भी बात की। झालावाड़ में वन विभाग परिसर में बनाए मतदान केंद्र में निशक्त जनों के लिए व्हीलचेयर का इंतजाम नहीं किया गया। इससे अपंग व लाचार मतदाता परेशान हुए। बीएलओ ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
Updated on:
29 Apr 2019 10:52 am
Published on:
29 Apr 2019 10:52 am
