4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी चौसर में सामने आए सबसे ज्यादा धनी नरेंद्र नागर, वहीं इनमें गरीब गोविंद रानीपुरिया नजर आए

-प्रत्याशियों की हैसियत का लेखा-जोखा
3 min read
Google source verification
The most wealthy Narender Nagar appeared in the election front, while

चुनावी चौसर में सामने आए सबसे ज्यादा धनी नरेंद्र नागर, वहीं इनमें गरीब गोविंद रानीपुरिया नजर आए

चुनावी चौसर में सामने आए सबसे ज्यादा धनी नरेंद्र नागर, वहीं इनमें गरीब गोविंद रानीपुरिया नजर आए
-प्रत्याशियों की हैसियत का लेखा-जोखा
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिले की चारो विधानसभा में भाजपा व कांग्रेस के आठो प्रत्याशी मैदान में आ डटे है। इसमें चुनाव आयोग के समक्ष शपथ पत्र के अनुसार सबसे अमीर खानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र नागर रहे। उनके पास लगभग 6 करोड़ की संपत्ति है। वहीं आठो की तुलना में सबसे गरीब मनोहरथाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गोविंद रानीपुरिया रहे। इनकी कुल सम्पति करीब 33 लाख 45 हजार बताई गई। जबकि नरेंद्र नागर की तुलना में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सम्पति 4 करोड़ 9 लाख रुपए बताई गई।
-यह तस्वीर नजर आई शपथ पत्र में
झालावाड़. झालरापाटन विधानसभा से वसुंधरा राजे ने तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार सन् 2013 के चुनाव के समय के बाद इस बार पांच साल में उनकी चल व अचल सम्पति में इजाफा हुआ है। वसुंधरा के पास जयपुर में एक प्लाट है। साथ ही साढ़े पांच लाख रुपए बैंक ऋण भी है। उनकी चल संपत्ति 2013 में 2 करोड़ 65 लाख से बढ़कर 4 करोड़ 9 लाख रुपए हो गई। वहीं अचल संपत्ति भी 30 लाख से बढ़कर 47 लाख हो गई। मुख्यमंत्री के पास करीब एक करोड़ 8 लाख रुपए के आभूषण भी हैं।
झालरापाटन विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह कुल 4 करोड़ 36 लाख के मालिक है। चुनाव आयोग के समक्ष दिए शपथ पत्र के अनुसार उन्होंने स्वयं, पत्नी, पुत्र व पुत्री के नाम अलग अलग सम्पति है। चारों की मिला कर 4 करोड़ 35 लाख 69 हजार 659 की स?पति है। इनकी आमदनी का साधन कृषि, सांसद व विधायक वेतन, किराया व ब्याज आता है। इन पर कोई भी अपराधिक केस दर्ज नही है।
खानपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार फिर भाजपा के टिकट पर वर्तमान विधायक नरेन्द्र नागर चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार उनके पास लगभग 6 करोड़ की संपत्ति है। जो कि पिछले 5 साल में करीब एक से डेढ़ करोड़ बढ़ गई है। उसके अलावा उनकी पत्नी के पास भी करीब 30 लाख संपत्ति है। पुत्र विशाल के नाम 7.85 करोड़ व मां के नाम 4.35 करोड़ की कृषि भूमि है। पत्नी के पास 6.70 लाख व मां के पास 6.70 लाख के जेवरात है।
डग विधानसभा से क्षेत्र से इस बार फिर से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा चुनाव मैदान में है। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार उनके पास लगभर करीब 5.5 करोड़ से अधिक की संपत्ति है जो कि पिछले पांच साल में कई गुणा बढ़ गई है। वर्मा के पास पिछले चुनाव में 39 लाख रुपए की संपत्ति थी, वहीं इस बार उनकी सपंत्ति करोड़ों में पहुंच गई है। उनके दोनों पुत्रों के नाम दो प्लाट तथा भूमि विकास बैंक 4 लाख रुपए का ऋण ले रखा है।
डग विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी कालूराम मेघवाल चल संपत्ति में 70 हजार नकद हैं और 21 हजार 800 रुपए बैंक में है। अचल संपत्ति 1 करोड़ 21 लाख 50 हजार रुपए है। इसमें खेती, मकान आदि शामिल हैं। इन पर करीब 14 लाख 84 हजार रुपए का बैंक ऋण भी हैं।
मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा के टिकट पर नया चेहरा गोविन्द रानीपुरिया चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार उनके पास लगभग 9 लाख 61 हजार की चल संपत्ति है। 1 लाख 8हजार रुपए नकद है। जमीन करीब दो एकड़ है। इनकी कुल सम्पति 33 लाख 45 हजार है।
खानपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश गुर्जर के पास चल सम्पति में 68 लाख 58 हजार 788, अचल सम्पति में 79 लाख, आभूषण-19 लाख 20 हजार, वाहन 75 लाख 38 हजार 400 इन्होने 1 लाख 16 हजार 797 का ऋण ले रखा है।
मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशाी कैलाश मीणा के पास चल सम्पति 4 लाख 91, हजार 038, अचल सम्पति 1 करोड़ 94 लाख 06 हजार 948 बताई गई वहीं इनके पास 3 लाख 16 हजार 100 के आभूषण है। एक टोयटा कार जिसकी कीमत 8 लाख 77 हजार है वहीं पत्नी के नाम 4 लाख 66 हजार के दो ट्रेक्टर है।