
अंधेरी दुनिया में आंख खोलने वाला नन्हा रुद्ध, अब देख सकेगा दुनिया
अंधेरी दुनिया में आंख खोलने वाला नन्हा रुद्ध, अब देख सकेगा दुनिया
-एक साल के बच्चें की आंखों में मोतियाबिंद का हुआ ऑपरेशन
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. शहर के राड़ी के बालाजी रोड़ निवासी दम्पति योगेश कटारिया की पत्नी कला कटारिया ने एक साल पहले जब बच्चें को जन्म दिया तो परिवार में खुशियों का ठिकाना ना रहा। लेकिन जैसे जैसे नन्हा बालक रुद्ध बड़ा हुआ तो कला को लगा कि शायद बच्चें को कुछ नजर नही आ रहा है। इस पर उन्होने बच्चें की आंखों को राजकीय एसआरजी चिकित्सालय के नैत्र रोग चिकित्सक को दिखाया तो उन्होने बच्चें की आंखों में मोतियाबिंद बताया व ऑपरेशन की सलाह दी। लेकिन बच्चा छोटा होने से दम्पति ने कुछ समय का इंतजार किया व एक वर्ष की आयु होने पर उसे सेामवार को चिकित्सालय में ऑपरेशन के लिए भर्ती करा दिया।
-इन टीम ने किया ऑपरेशन
मंगलवार को राजकीय एसआरजी चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.एल.गुप्ता व डॉ. ममता राठौर की अगुवाई में बच्चें की दोनो आंखों का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद बच्चें को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बुधवार को उसकी आंखों की पट्टी खोल दी जाएगी व बच्चा सामान्य रुप से देख सकेगा।
-संक्रमण से हो जाती है बीमारी
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता राठौर ने बताया कि कई बार गर्भवती महिलाओं में वायरल आदि बुखार व अन्य बीमारियां हो जाती है इससे गर्भ में पल रहे बच्चें पर संक्रमण का प्रभाव पड़ जाता है। इस केस में भी यहीं हुआ है। इस कारण बच्चें की आंखों में जन्म से ही मोतियाबिंद आ गया।
Updated on:
28 Feb 2019 10:57 am
Published on:
28 Feb 2019 10:56 am
