6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो नही आए, आई मौत की खबर

-पत्नी व पुत्री से मिलने जा रहे युवक की दर्दनाक मृत्यु
less than 1 minute read
Google source verification
They did not come, the news of death

वो नही आए, आई मौत की खबर

वो नही आए, आई मौत की खबर
-पत्नी व पुत्री से मिलने जा रहे युवक की दर्दनाक मृत्यु
-पत्नी करती रही इंतजार
झालावाड़. मुख्यालय के निकटवर्ती गांव नाला में शुक्रवार रात अपने पति का इंतजार कर रही रेखा को जब पता चला कि दुर्घटना में उसके पति सुरेंद्र की मृत्यु हो गई तो उसकी आंखे पथरा गई। 6 माह की नन्ही बेटी लक्ष्मी को सीने से लगाए अलपक अनहोनी को समझने की कोशिश करती रेखा को सम्भालना परिजनों के लिए मुश्किल हो रहा था।
मंडावर क्षेत्र के गांव काकड निवासी सुरेंद्र भील शुक्रवार रात मजदूरी से आकर ससुराल में गई अपनी पत्नी रेखा व पुत्री लक्ष्मी से मिलने के लिए बाइक से रवाना हुआ था। वह अपने ससुराल के गांव पहुंचने ही वाला था कि गांव के बाहर ही अचानक असंतुलित होकर तेज गति से चलती उसकी बाइक सड़क किनारे स्थित बिजली के एक खम्भे से टकरा गई। इससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया। शनिवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दिया। मृतक का दो साल पहले ही विवाह हुआ था, उसके 6 माह की इकलौती पुत्री है।
-हेलमेट होता तो बच सकता था
सुरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के समय चालक तेज गति से बाइक चला रहा था इससे खम्भे से टकराने से उसका सिर बुरी तरह बिखर गया था। पोस्टमार्टम के बाद बड़ी मुश्किल से उसके सिर को रुई आदि लगा कर ठीक करने का प्रयास किया गया ताकि परिजन विशिप्त चेहरा देखकर ज्यादा विचलित ना हो। अगर बाइक चालक ने हेलमेट लगाया होता तो शायद सिर की चोट इतनी ज्याइा खतरनाक नही होती व उसकी जान बच सकती थी।
-(पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी, झालावाड़)