
जमानत पर छोड़ा
मनोहरथाना. कस्बे में वन विभाग ने 3 अवैध आरामशीनों के इंजन, व्हील व प्लेटफार्म आदि जप्त किए। इसके बाद संचालकों को गिरफ्तारी कर जमानत पर छोड़ा। क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक मालव ने बताया कि रेंज क्षेत्र के कोलूखेड़ीकलां नाके की लक्ष्मीपुरा की केसरीसिंह पुत्र रुपसिंह तंवर, आंवलहेड़ा की मदन पुत्र जस्सा लुहार व ग्यारसीराम लुहार की आरामशीनों से सामग्री जप्त की। मनोहरथाना में पौरुष साहू की आरामशीन का निरीक्षण करने पर मौके पर स्थापित नहीं पाई। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि संपूर्ण वनक्षेत्र में मनोहरथाना नाका क्षेत्र में वैध 14 और आधा दर्जन अवैध आरामशीनें संचालित हैं। कोलूखेड़ीकलां नाका क्षेत्र में 6 वैध, 7 अवैध, बांसखेड़ी नाका क्षेत्र में 7 वैध, एक अवैध, चन्दीपुर नाका क्षेत्र में 5 वैध व 7 अवैध आरामशीनें संचालित हैं। क्षेत्र में सभी संचालित वैध आरामशीनों को नियमों की पालना नहीं करने व लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने से अवैध मानकर सीज किया किया जाएगा। कार्रवाई की।
इधर, दो अवैध आरामशीनें सीज, लकड़ी जब्त
पिड़ावा. क्षेत्र में गुरुवार को वन विभाग ने अवैध आरामशीनों पर कार्रवाई की। क्षेत्रीय वनाधिकारी चन्द्रप्रकाश शर्मा बताया कि अगुवाई में वन विभाग की टीम में शामिल सहायक वनपाल हरेन्द्रसिंह, गार्ड रामेश्वर व सुरेन्द्र ने क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में मो. सगीर और खेजडिय़ा में मो. इशहाक की अवैध आरामशीनों को सीज कर भारी मात्रा में गीली लकड़ी जब्त की।
अवैध बजरी से भरे तीन ट्रेेलर व ट्रक जब्त, 4.59 लाख जुर्माना वसूला
खानपुर. पुलिस ने अवैध बजरी से भरे 3 ट्रेेलर और ट्रक जब्त किया। साथ ही खनिज विभाग को सूचना देने के बाद कार्रवाई में इनसे 4 लाख 59 हजार रुपए जुर्माना वसूला। थानाधिकारी कमलचन्द मीणा ने बताया कि पनवाड़ रोड पर भीलवाड़ा के गेहुंली गंाव निवासी भंवरलाल दरोगा, झालावाड़ जिले के नाहरड़ी निवासी विनोद भील, असनावर थाना गांव आकोदिया निवासी मांगीलाल भील व खानपुर थाना क्षेत्र के गांव भदकड़ी निवासी रघुवीर बैरवा से अवैध बजरी से भरे ट्रक व ट्रेलर जब्त किए। ट्रक-ट्रेलर तिरपाल से ढ़के थे।
बोनस अंक की मांग
भवानीमंडी. बीकॉम प्रथम वर्ष एकाउण्ट्स के पेपर में 21 नम्बर के 2 प्रश्न पाठï्यक्रम में नहीं होने के बावजूद आ गए। इसके चलते छात्र नेताओं ने बोनस अंक देने की मांग कोटा विश्व विद्यालय से की। वाणिज्य महाविद्यालय एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया की बीकॉम प्रथम वर्ष एकाउण्ट्स के पेपर में रायल्टी अधिकार शुल्क इस वर्ष पाठ्यक्रम से हटा दिया था, लेकिन एक प्रशन 20 नम्बर और एक प्रश्न 1 नम्बर का पेपर में आ गया।
टोडरमल जयंती महोत्सव 20 को
भवानीमंडी. जांगड़ा पोरवाल समाज और युवा संगठन द्वारा राजा टोडरमल जयंती महोत्सव 20 मार्च को मनाया जाएगा। अध्यक्ष रामगोपाल काला ने बताया की मेड़तवाल धर्मशाला से प्रात: 9 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे रजत कलश व महाआरती का आयोजन होगा। इसके बाद डेढ़ बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को साढ़े 7 बजे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
झालरापाटन. जिला कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ ने केन्द्र सरकार पर आचार संहिता का उल्लघंन करने का आरोप लगाया है। प्रकोष्ठ जिला संयोजक कैलाश चन्द यादव व जिलाध्यक्ष नन्दलाल राठौर, झालावाड़ नगर अध्यक्ष बृजमोहन यादव ने बताया कि झालरापाटन, झालावाड़, मनोहरथाना, पिड़ावा, अकलेरा, भवानीमण्डी व ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। इसमें गैस कम्पनियों के गैस किट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोटो लगा है जो पार्टी का प्रचार व आचार संहिता का उल्लंघन है। जिला प्रशासन तुरन्त फोटो लगे कवर हटाने की व्यवस्था करे।
भूसे के भरे ओवरलोड टै्रक्टर से खतरा
आवर. सुकेत मेगा हाइवे से रोजाना भूसे के ओवरलोड टै्रक्टर पगारिया में होकर निकल रहे हैं। इन्हें डग कस्बे तक रोकने वाला कोई नहीं है।
चिरोंजी की खेती में बेहतर संभावनाएं
झालरापाटन. हॉर्टीकल्चर कॉलेज के वन जैविकी और वृक्ष सुधार विभाग की ओर से चिरोंजी की खेती प्रसाधन एवं प्रसंस्करण प्रबंधन विषय पर आयोजित प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षणार्थियों को फार्म हाऊस का अवलोकन कराया। कोटा कृषि विश्वविद्यालय के आईसीएआर प्रोफेसर डॉ. एलके दशोरा ने कहा कि वर्तमान में चिरोंजी की खेती व अधिक पैदावार लेने की काफी सम्भावनाएं हैं। विभागाध्यक्ष सहप्राध्यापक डॉ. पीएस चौहान व सेवा निवृत कृषि पर्यवेक्षक बसंती लाल चौहान ने फलदार पौधों में ग्राफ्ंिटग, चिप बंडिंग, गुट्टी विधि माध्यम से पौधे तैयार करने की जानकारी दी। राजपाल वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
जाम हटाने के लिए विशेष जाप्ता लगाया
भवानीमंडी. अ श्रेणी कृषि उ
पज मंडी के बाहर जाम की समस्या को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और अतिरिक्त जाप्ता लगाया। उपखण्ड अधिकारी राजेश डागा ने बताया की बीते कई दिनों से मंडी परिसर के बाहर पचपहाड़ मार्ग पर जाम लगने की शिकायतें मिल रही थी। गुरुवार शाम सीआई महेन्द्र मीणा को बुलाकर ट्रेफिक कंट्रोल के लिए अतिरिक्त जाप्ता लगाने के निर्देश दिए। जाप्ता पूरी रात यातायात को नियंत्रण करेगा।
झालावाड़ आरामशीन, मनोहरथाना आरामशीन, झालावाड़ वन विभाग, मनोहरथाना वन विभाग, मनोहरथाना कोलूखेड़ीकलां नाका, मनोहरथाना लक्ष्मीपुरा, मनोहरथाना आंवलहेड़ा, मनोहरथाना चन्दीपुर नाका, झालावाड़ कलक्टर, झालावाड़ प्रशासन
Published on:
15 Mar 2019 03:48 pm
