8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक हादसाः बाइक फिसलने के बाद गड्ढे में डूबने से तीन युवकों की मौत

एक दर्दनाक हादसे में झालावाड़ जिले के बकानी निवासी तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे का पता रविवार सुबह तब लगा जब लोगों को एक मोटरसाइकिल सहित तीन युवकों के शव पानी में डूबे नजर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 23 Jul 2023, 6:00 PM IST

Three youths of Jhalawar died due to drowning in pit

झालावाड़। मध्यप्रदेश के माचलपुर क्षेत्र के पिपलिया कुलमी गांव के पास शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच एक दर्दनाक हादसे में झालावाड़ जिले के बकानी निवासी तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे का पता रविवार सुबह तब लगा जब लोगों को एक मोटरसाइकिल सहित तीन युवकों के शव पानी में डूबे नजर आए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और शव निकलवाए।

जानकारी के अनुसार एमपी के पिपलिया कुलमी निवासी शिवलाल लववंशी की बेटी का विवाह झालावाड़ जिले के बकानी निवासी प्रकाश सिंह से हुआ है। प्रकाश अपने साथियों कालुसिंह और कमलेश के साथ एमपी बॉर्डर पर तुमड्या गांव तक आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने ससुर शिवलाल को फोन लगाते हुए रात के समय वहां आने के लिए कहा।

शिवलाल ने तेज बारिश होने से सुबह आने को कहा लेकिन वे नहीं माने और तीनों बाइक से पिपलिया कुलमी के लिए रवाना हो गए। इसी बीच रास्ते में आगरिया जोड़ मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसलते हुए तीनों पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए। हालांकि गड्ढे में इतना भी पानी नहीं था कि वे डूब पाए लेकिन हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थी। जिसके कारण वे बेहोश हो गए और निकल पाए। सिर और शरीर के अलग-अलग जगह चोट आ जाने के कारण काफी खून भी बह चुका था। जिसके कारण तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : वीडियो : पार्वती में आया उफान, टापू पर फंसे तीन चरवाहों को सुरक्षित निकाला

पुलिस ने निकाले शव
रविवार सुबह जब हादसे की जानकारी पुलिस को मिली तो माचलपुर (एमपी) थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों शव को निकाला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे की सूचना पर पिपलिया कुलमी और बकानी से भी बड़ी संख्या में मृतकों के परिजन व रिश्तेदार पहुंच चुके थे।

हाथ में मिला मोबाइल
मृतक कालू सिंह के हाथ में मोबाइल मिला है। शायद हादसे के बाद थोड़ी देर तक कालू सिंह को होश रहा होगा और उसने परिजनों को फोन लगाने का प्रयास किया हो। मोबाइल हाथ में जकड़ा हुआ था। ये भी हो सकता है कि हादसे के समय वह किसी से बात कर रहा हो।

जैसे ही हमें सूचना मिली थी हमारी पूरी टीम मौके पर पहुंची और पानी में से शवों को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम कराने के बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिए गए, जो भी जांच में तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
उमाशंकर मुकाती, थाना प्रभारी माचलपुर