8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो : पार्वती में आया उफान, टापू पर फंसे तीन चरवाहों को सुरक्षित निकाला

जिले में किशनगंज के अमलावदा और बारां के कोटड़ीसुंडा गांव में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 23 Jul 2023, 1:46 PM IST

वीडियो : पार्वती में आया उफान, टापू पर फंसे तीन चरवाहों को सुरक्षित निकाला

वीडियो : पार्वती में आया उफान, टापू पर फंसे तीन चरवाहों को सुरक्षित निकाला

बारां. मध्यप्रदेश में हुई बारिश के बाद वहां के भोपाल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद यह पानी पार्वती नदी में आया। इससे शनिवार शाम नदी में उफान आ गया। इसके चलते जिले में दो जगहों पर नदी के बहाव में तीन लोग अपने मवेशियों के साथ फंस गए। इनमें से एक किशनगंज थाना क्षेत्र में अमलावदा गांव के समीप जंगल में बकरियां चराने गए दो चरवाहे शामिल थे। इसके अलावा बारां तहसील के कोटड़ीसुंडा गांव की भैरूपुरा चौकी में एक चरवाहा पानी के बहाव में फंस गया। देर शाम प्रशासन और पुलिस को सूचना मिलने के बाद किशनगंज में रेस्क्यू टीम व पुलिस पहुंच गई थी। भैरूपुरा में रविवार सुबह बचाव दल पहुंचा। रविवार को दोनों जगहों से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर तीनों चरवाहों और बकरियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बचाव दल ने किए दो सफल ऑपरेशन

उपाधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि अमलावदा गांव के चार लोग बकरियां लेकर जंगल में चराने के लिए गए थे। इनमें दो चरवाहे तो शाम होने से पहले ही वापस गांव लौट गए थे। इसके बाद अचानक नदी में उफान आ गया। इससे निवासी पप्पू बैरवा व देवकिशन सहरिया और उनके मवेशी वहीं फंस गए। बाद में वे जंगल में अन्दर एक ऊंचे टापू पर चले गए। रविवार सुबह एसडीआरफ की टीम ने इंचार्ज रमेश मीणा के नेतृत्व में दोनों चरवाहों और बकरियों को सुरक्षित निकाल लिया। इधर, जिले में बारां तहसील क्षेत्र के कोटडीसुण्डा गांव निवासी चरवाहा भैरूपुरा चौकी क्षेत्र स्थित पार्वती नदी में टापू पर फंसे चरवाहे को रविवार सुबह रेस्क्यू टीम ने बचा लिया। तहसीलदार अब्दुल हफीज ने बताया कि कोटडीसुंडा में एसडीआरएफ की टीम ने इंचार्ज अमीलाल जाट के नेतृत्व में बोट के माध्यम से रेस्क्यू किया। यहां पर गौरीशंकर पुत्र अमरलाल पार्वती नदी के बीच टापू पर फंस गया था।