
Troubled tension ensured by the in-laws of the in-laws, lost the bet
सारोलाकलां. थाना क्षेत्र के गंाव बुखारी में सोमवार देर रात विवाहिता ने घर में चाकू घोंप कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर उपखंड अघिकारी डॉ.बीआर विश्नोई, पुलिस उपअधीक्षक विमलसिंह चौधरी, थानाधिकारी सुरजीतसिंह ठोलिया पहुंचे। मौके से चाकू बरामद कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। एफएसएसएल टीम ने घटना स्थल से ब्लेड आदि के सैम्पल लिए। वहीं जांच खानपुर एसडीएम ने शुुरू कर दी है।
थानाधिकारी के अनुसार मृतका पिता के हरिगढख़ेड़ा निवासी शिवचरण धाकड़ ने तहरीर रिर्पोट में बताया कि पुत्री रिंकूबाई धाकड़ (22) का ढाई साल पहले खेड़ा में बुखारी निवासी तेजाराम धाकड़ के साथ विवाह हुआ था। उसके 5 माह की बालिका कुंदन है। रविवार को वह खेड़ा राजीखुशी आए थे। सोमवार शाम जमाई तेजाराम का फोन आया, कि रिंकू कमरे के अंदर से कुंदी लगाकर सो गई है और दरवाजा नहीं खोल रही, इस पर तुरंत वे पहुंचे तो रिंकू के पेट पर चोट के निशान थे।
--बूंदी गए थे पति और ससुर
मृतका के पति तेजाराम धाकड़ पिता कन्हैयालाल को दिखाने सोमवार को बूंदी गया था। घर पर सास रूकमणीबाई, ननद सुनीता व रिंकू थी। देवर महावीर स्कूल गया था। दोपहर को रिंकू ने अपनी बेटी कुंदन को सास व ननद के पास खेलने के लिए छोड़ा और कमरे के अंदर से कुंदी लगाकर सो गई। देर शाम तक वो नहीं उठी। सूचना पर रात करीब 10 बजे उपखंड अधिकारी, पुलिस उपअधीक्षक, थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में दीवार में सबल लगा ईट गिरा कर अंदर से कुंदी खोली। अंदर रिंकू मृत अवस्था में थी और पास में चाकू पड़ा मिला।
--एक दिन पहले मिलकर गए
दोनों परिवारों में ढाई साल पूर्व खेड़ा हरिगढ़ में विवाह हुआ था। मृतका रिंकू सवा माह से ससुराल बुखारी में रह रही थी। एक दिन पहले मृतका व पति पीहर में मिल कर ससुराल लौटे थे।
--ये कहना मृतका पिता
हरिगढ़ निवासी मृतका पिता शिवचरण का कहना है कि ससुराल वाले विवाहिता से मारपीट करते थे। 5 मार्च को भी ससुराल वालों ने बेटी से मारपीट की थी । इससे उसका छल्ला खिसक गया था। करीब सवा माह पहले समझाकर ससुराल भेजा था। ससुराल वालों ने शामिलात शादी का खर्च भी नहीं लौटाया। उधर पुलिस का कहना है कि तहरीर रिर्पोट पिता ने मारपीट का उल्लेख नहीं किया।
मेडिकल बोर्ड में डॉ. धीरेन्द्रकुमार मिश्रा डॉ. शिवलाल मीणा, डॉ. शैलेन्द्र मेहता शामिल रहेे। बोर्ड सदस्य व ब्लॉक सीएमएचओ शिवलाल मीणा का कहना है कि चाकू लगने से मौत हुई। मृतका के पेट में करीब 6 से 7 इंच गहरा घाव है। इसका विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला कोटा भेजा है। मृतका के शव को ससुराल वाले ले गए, वहां उसकी अंत्येष्ठि कर दी।
Published on:
17 Jul 2018 08:31 pm
