
two teachers raped girl student in Jhalawar
झालावाड़। जिले के सुनेल क्षेत्र के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कनवाड़ी में कार्यरत दो शिक्षकों ने विद्यालय में अध्ययन कर रही नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। गडारा गांव निवासी नाबालिक छात्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि तीन माह पूर्व धौलपुर निवासी व्याख्याता अजय कुमार मीणा व गुणदी गांव निवासी अध्यापक अर्जुन सिंह नागर ने पहले डराते व धमकाते हुए फोन पर बात करने के लिए परेशान किया। इसके बाद नाबालिक छात्रा फोन पर बात करने लग गई थी।
इसके बाद 22 नवंबर को फोन पर दोनों शिक्षको ने बीएसटीसी के नोट्स लेने के लिए कनवाड़ी में ही एक किराए के मकान में निवास कर रहे शिक्षक अजय कुमार मीणा के यहां बुलाया, जहां दोपहर 1 बजे दोनों शिक्षकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही परिजनों को नहीं बताने की धमकी देते हुए कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। घटना के बाद बालिका ने शुक्रवार को अपने माता, पिता और चाची को पूरी बात बताई, जिसके बाद बालिका ने शनिवार को सुनेल थाने में परिवाद पेश किया।
Published on:
24 Nov 2018 05:46 pm
